Tuesday, July 9, 2024
HomeLifestyleBenefits Of Peacock Feather: वास्तु दोषों से छुटकारा दिलाएगा मोर का पंख,...

India News (इंडिया न्यूज़), Benefits Of Peacock Feather, दिल्ली: अगर घर में किसी प्रकार का कोई वास्तु दोष हो तो हर काम में रुकावट आती है। जिसकी वजह से घर के लोगों की तरक्की में भी रुकावट लग जाती है। लोग घर के वास्तु दोष दूर करने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। ऐसे में आपको बता दें मोर पंख से जुड़े कुछ ऐसे उपाय है जो आपके घर को वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं मोर पंख से वास्तु दोष दूर करने के उपाय…

जानिए मोर पंख से वास्तु दोष को दूर करने के उपाए
  • मोर पंख की मदद से किसी भी स्थान को बुरी शक्तियों के प्रभाव से बचाया जा सकता है। बता दे कि नकारात्मक ऊर्जा को मोर पंख की मदद से दूर किया जा सकता है।
  • बता दे कि मोर को मां लक्ष्मी और विद्या की देवी सरस्वती से जोड़कर देखा जाता है। अगर घर के किसी भी सदस्य की तरक्की रुक गई है तो उसे अपने घर में मोर पंख रखना जरूर चाहिए। इसके शुभ प्रभाव से घर में धन का आगमन होने लगता है।
  • अगर आपके वैवाहिक जीवन में किसी तरह का कोई तनाव हो तो अपने बेडरूम में मोर का पंख रखें। ऐसा माना जाता है कि इससे पति-पत्नी के बीच के रिश्ते सुधरते हैं और उनके बीच प्यार बढ़ता है।
  • जानकारी के लिए आपको बता दे वास्तु के अनुसार मोर पंख को घर में रखने से घर के सारे दोष दूर हो जाते है। कुंडली में नवग्रह दोष हो तो मोर पंख घर की पूर्वी और उत्तर पश्चिम की दीवार पर लगाएं। इससे हर ग्रह के दोष शांत होते हैं।
  • ग्रहों के अशुभ प्रभाव से परेशान हों तो मोर पंख पर 21 बार ग्रह का मंत्र बोलकर पानी का छींटें दें। अब इसे श्रेष्ठ स्थान पर स्थापित करें जहां से यह दिखाई दे। घर के मुख्य द्वार पर 3 मोर पंख लगाकर ‘ॐ द्वारपालाय नम: जाग्रय स्थापयै स्वाहा’ मंत्र लिखें और नीचे गणेश जी की मूर्ति लगाएं। इससे घर के सदस्यों पर भगवान की कृपा बनी रहती है।

 

ये भी पढ़े: मेट्रो में अश्लीलता करने वालों की आई सामत, पुलिस ने वानटेड घोषित कर लोगों से मांगी मदद

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular