Tuesday, July 9, 2024
HomeLifestyleHoli 2023: होली में याद से करें ये काम, पक्का रंग भी...

Holi 2023:

Holi 2023: होली के दिन हर कोई रंगों में सराबोर होने को तैयार है। लोग अपने-अपने तरीके से होली में रंग खेलते है। जैसे कि कोई रंग का होली तो कोई गुलाल की होली खेलता है। आपको बता दे मस्ती के माहौल के बीच स्किन का ख्याल भी रखना जरूरी है। वरना इन केमिकल युक्त और खतरनाक रंग त्वचा की रौनक को बिगाड़ सकते है। इसलिए होली की सुबह ही कुछ टिप्स फॉलो कर लेने चाहिए।

स्किन पर लगाएं सनस्क्रीन
आपको बता दे होली पर अपनी त्वचा को रंगों से बचाने के लिए 30 SPF वाला सनस्क्रीन लगाएं। इससे त्वचा पर एक सुरक्षा लेयर बन जाती है और नुकसानदायक रंगों से स्किन सुरक्षित रहेगी।
फुल कवर कपड़ा ही पहने 
बता दे होली खेलते समय फुल कवर का कपड़ा ही पहनें। स्लीवलेस पहनने से त्वचा पर रंगों के केमिकल पहुंच सकता हैं। इसलिए फुल बांह के कपड़े पहनकर ही होली खेलें।
आइस क्यूब का करें प्रयोग 
बता दे होली की मस्ती में सराबोर होने से पहले अपनी स्किन पर आइस क्यूब से मसाज करें। इससे स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं और जब आप होली खेलती हैं।
होली खेलने से पहले मॉइश्चराइज करें स्किन
रंग खेलने से पहले अपनी स्किन को मॉइश्चराइज करें। क्रीम की बजाय नारियल तेल, बादाम या तिल का तेल स्किन पर लगाएं। इससे त्वचा में एक्ने और पफीनेस की प्रॉब्लम नहीं होती है।
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular