होम / Holi Festival 2023: खाने के शौकीन लोग जरा ध्यान से खाएं, ताकि न हो ये परेशानी

Holi Festival 2023: खाने के शौकीन लोग जरा ध्यान से खाएं, ताकि न हो ये परेशानी

• LAST UPDATED : March 8, 2023

Holi Festival 2023:

Holi Festival 2023: होली का त्योहार हर किसी का पसंदीदा त्योहार होता है। होली में लोग अपने-अपने घरों में तरह तरह के पकवान बनाते हैं पर होली में जरा संभलकर पकवान खाएं। होली में महिलाएं घरों में बड़े चाव से पकवान तैयार करती हैं। होली में घरों में दही बड़े, पकौड़ी, गुजिया समेत अन्य पकवान तैयार कर लिए जाते हैं। लेकिन इन पकवानों को खाने से कई तरह की परेशानियां भी हो जाती है। ऐसे में इन्हें सोच समझकर खाने की जरूरत है।

  • आपको बता दे गुुजिया में प्रोटीन तो कम होता है पर वसा और कार्बाेहाइड्रेट बहुत अधिक पाया जाता है। यही सब कार्बाेहाइड्रेट बॉडी को नुकसान पहुंचाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इसमें 0.96 ग्राम पॉलीअनसेचुरेटेड वसा और 4.48 ग्राम मोनोअनसैचुरेटेड वसा होती है। बता दे कार्बाेहाइड्रेट अधिक होने का कारण नुकसान हो सकता है।
  • आपको बता दे दही बड़ा खाने वालों को ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। जो लोग आर्थराइटिस के मरीज हैं, उनको दही का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। इसके अलावा जो लोग अस्थमैटिक हैं, उनको सांस संबंधी परेशानी अधिक हो सकती हैं। सांस की बीमारी वाले मरीजों को दही खाने से बचना चाहिए।
  • पकवानों में लोग कई तरह की मिठाई भी रखते हैं तो आपको बता दे जो लोग डायबिटीक हैं, वो जरा संभर कर मिठाई खाएं। अधिक मीठा खाने पर इनकी तबियत बिगड़ सकती है।

 

ये भी पढ़े: होली खेलते समय पानी में गिर जाएं फोन तो न हो परेशान, अपनाएं ये ट्रिक

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox