Tuesday, July 9, 2024
HomeLifestyleFashion Tips: त्योहारों के बीच ऑफिस में हर दिन दिखना है स्टाइलिश,...

Fashion Tips: दिवाली का त्योहार इस साल 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसे लेकर हर जगह सेलिब्रेशन चल रहा है। ऐसे में अगर आपके ऑफिस में भी दिवाली का सेलिब्रेशन होने वाला है और आप अभी तक अपने लिए कपड़ें नहीं चुन पाई हैं। तो ये कुछ टिप्स आपके काम आ सकते हैं।

कुर्ता और प्लाजो

अगर आप ऑफिस में स्टाइलिश के साथ-साथ आरामदायक कपड़े पहनकर जाना चाहती हैं तो कुर्ता संग प्लाजो को चुन सकती हैं। मार्केट में कुर्ते के कई सारे डिजाइन आपको मिल जाएंगे। आप फ्रंट स्लिट वाले लांग कुर्ते के साथ प्लाजो सेट भी चुन सकती हैं। इसके साथ ही आप मैचिंग की ईयररिंग्स जरूर पहनें, जो आपको एक स्टाइलिश लुक देगा।

बॉर्डर वाली साड़ी

अगर आपको साड़ी पहननी अच्छी लगती है और आप पब्लिक प्लेस पर साड़ी कैरी कर लेती हैं। तो ऑफिस में साड़ी भी पहनकर जा सकती हैं। इसमें आप सिल्क या कॉटन फैब्रिक की बॉर्डर वाली साड़ी के साथ स्लीवलेस या हाफ स्लीव वाले ब्लाउज को कैरी कर सकती हैं।

शरारा संग कुर्ती

शरारा इन दिनों काफी ट्रेंड में चल रहा है। ऐसे में आप शार्ट कुर्ती संग शरारा कैरी कर सकती हैं। अगर आप इसे एंब्रायडरी वाले दुपट्टे के साथ मैच करती हैं तो ये लुक आपको बिल्कुल त्योहार के लिए रेडी दिखाएगा। आप इसके साथ ब्रेसलेट या चूड़ियों को भी मैच कर सकती हैं।

अनारकली कुर्ता

त्योहार पर ऑफिस में आप अनारकली कुर्ता भी कैरी कर सकती हैं। ये आपको एक खूबसूरत लूक देगा। इसके साथ आप आप मनचाहे बॉटम वियर को पेयर कर सकती हैं। अनारकली कुर्ते के साथ आप चूड़ीदार पायजामा, पैंट या प्लाजो कैरी कर सकती हैं। ये आपको बहुत ही खूबसूरत लुक देगा।

ये भी पढ़ें: इस दिवाली घर लानी है गाड़ी, तो खरीदें ये एसयूवी कार, देखें लिस्ट

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular