होम / Herbal Gulal: इस साल घर पर बनाएं ऑर्गेनिक रंग, जानिए इसे बनाने का तरीका

Herbal Gulal: इस साल घर पर बनाएं ऑर्गेनिक रंग, जानिए इसे बनाने का तरीका

• LAST UPDATED : March 7, 2023

Herbal Gulal:

Herbal Gulal: अब सभी लोग रंगों के त्योहार होली को स्वागत में लगे हुए है। लोग अपने-अपने घरों में गुजिया, मिठाइयां, पापड़ बनाने में व्यस्त है। लेकिन इस रंगों के त्यौहार में अपनी त्वाचा का भी ख्याल रखना बहुत जरूरी है। क्योकि होली के रंगों से स्किन खराब हो जोती है। इसीलिए इस होली घर पर रंग बनाएं। इसके लिए बस आपको अपने घर की रसोई में मौजूद चीजों से हर्बल गुलाल बनाने हैं जो बनाना बहुत आसान है और आपकी स्किन का खास ख्याल रखेंगे।

लाल रंग बनाने का तरीका
  • लाल रंग का गुलाल बनाने के लिए आप लाल चंदन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये स्किन के लिए भी बहुत अच्छा होता है। जानकारी के लिए बता दे आमतौर पर इसका इस्तेमाल फेस पैक बनाने में किया जाता है।
  • इसके अलावा आप लाल ऑर्गेनिक गुलाल बनाने के लिए गुड़हल के फूलों का भी प्रयोग कर सकते हैं। इन्हें सुखाकर पाउडर बना लें, फिर इसमें आटा मिला कर इस्तेमाल कर सकते हैं।
पीला रंग बनाने का तरीका
  • पीला ऑर्गेनिक गुलाल बनाने के लिए हल्दी पाउडर को चना, चावल या गेहूं के आटे में मिला सकते है। यह मिक्सचर आपकी स्किन के लिए भी अच्छा है।
  • पीला हर्बल कलर बनाने के लिए गेंदा, अमलटस और पीले गुलदाउदी का प्रयोग भी कर सकते है। इन्हें सुखा लें और फिर इन्हें पीसकर आटे में मिलाकर यूज कर सकते है।
ऑरेंज रंग बनाने का तरीका
  • होली में केसरिया या ऑरेंज कलर का ऑर्गेनिक गुलाल बनाने के लिए आप पीले नारंगी मेपल के पेड़ की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते है। इन्हें पीसकर बहुत ही महीन पाउडर बना लें।
  • ऑरेंज कलर बनाने के लिए आप संतरे के सिंदूर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
हरा रंग बनाने का तरीका
  • हरे रंग का गुलाल बनाने के लिए आप मेहंदी पाउडर इस्तेमाल कर सकते हैं। इस कलर को ब्राइट सेड देने के लिए आटे को भी मिलाएं।
  • इसके अलावा गुलमोहर के पेड़ या गेहूं के पौधे की पत्तियों का इस्तेमाल भी कर सकते है। इन्हें सुखाकर बारीक पीस लें और धूमधाम से हरे रंग की होली मनाएं।
गुलाबी रंग बनाने का तरीका
  • आप चुकंदर की मदद से मैजेंटा यानी कि डार्क गुलाबी कलर का गुलाल बना सकते हैं जो बिल्कुल हर्बल होगा।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox