होम / Right Time To Drink Water: सही समय में ही पिएं पानी, जानिए पानी पीने का सही समय क्या है

Right Time To Drink Water: सही समय में ही पिएं पानी, जानिए पानी पीने का सही समय क्या है

• LAST UPDATED : May 25, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Right Time To Drink Water, दिल्ली: हर किसी को जीवित रहने के लिए पानी की जरूरत होती है। पानी के बिना इस दुनिया में कोई भी जिंदा नही रह सकता है। पानी में कई प्रकार के ऐसे तत्व पाएं जाते है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। हर चीज तभी फायदा देती है जब हम उसे सही समय में प्रयोग करते है। कुछ ऐसा ही पानी के साथ भी है। पानी से लाभ हासिल करने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आपको पानी पीनें का सही समय और तरीका पता हो। आइये जानते है पानी पीने का सही समय और तरीका

जानिए पानी पीने का सही समय

सुबह-सुबह पिएं पानी

बता दे सभी को सुबह खाली पेट गुनगुना पानी या सादा पानी पीना चाहिए। पूरे दिन में पानी पीने का सबसे सही वक्त यही माना जाता है।

खाना खाने से पहले पिएं पानी

खाना खाने से 30 मिनट पहले पानी पीने से भोजन जल्दी पच जाता है। शरीर से अधिक पोषक तत्वों को हासिल कर पाता है। सिर्फ इतना ही नहीं, इससे वजन को कंट्रोल में रखने में भी मदद मिलती है।

रात को सोने से पहले जरूर पिएं

सोने पहले पानी पीना इसलिए जरूरी माना गया है, क्योंकि फिर कई लोग नींद पूरी करने की वजह से 7-8 घंटे तक पानी नहीं पीते।

नहाने से पहले पिएं पानी

नहाने से पहले गुनगुना पानी पीना भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे ब्लड शुगर लेवल को स्टेबल बनाए रखने में काफी मदद मिलती है।

एक्सरसाइज से पहले और बाद में पिएं पानी

पानी पीने का सही वक्त एक्सरसाइज करने से पहले और बाद का भी है। क्योंकि एक्सरसाइज के दौरान शरीर से पसीना निकलता है, जिसकी वजह से आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए एक्सरसाइज करने से पहले भी और बाद में भी पानी का भरपूर सेवन करें।

 

ये भी पढ़े: बीएसएनएल यूजर्स को जल्द मिलेगा 4G और 5G नेटवर्क, सरकार ने दी इसकी जानकारी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox