Sunday, July 7, 2024
HomeLifestyleRoti Chaat Recipe: नहीं पसंद है बासी रोटी खाना? तो बनाएं ये...
Roti Chaat Recipe:

Roti Chaat Recipe: क्या आपके घर में रात के खाने के बाद रोटी बच जाती है? तो आप घबराए नहीं आप इस बासी रोटी से चटपटी चाट बना सकती हैं। जी, हां आप बासी रोटियों से बहेद ही चटपटी चाट बना सकती हैं जो बनाने में भी बेहद आसान है। आइए जानते हैं इसकी स्पेशल रेसिपी को।

जानें क्या हैं इसके इंग्रेडिएंट्स 

इस चटपटी चाट को बनाने के लिए आपको चाहिए 4 से 5 बासी रोटियां, उबले आलू, 2 टमाटर (बारीक कटा हुआ), 1 छोटा कप उबले हुए काले चने, 2 बारीक कटे हुए प्याज, 1 कटोरी मीठा दही, 2 हरी मिर्च, 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया, हरी चटनी या इमली की चटनी, 1 चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, सादा नमक, तेल, नमकीन और अनार के कुछ दाने।

इस तरह बनाएं चाट 
बासी रोटी से चाट बनाने के लिए आप सबसे पहले बासी रोटी को पतले-पतले टुकड़ों में काट लें। अब इन्हें गोल-गोल रोल करने के बाद, टूथ पिक से फसा दें। अब कड़ाही में तेल गर्म करें। इसके बाद, रोटी के टुकड़ों को अच्‍छी तरह से तलें। जब रोटी के टुकड़े सुनहरे रंग के दिखने लगें, तब इन्हें अलग कर दें। अब इन टुकड़ों को ठंडा होने के लिए अलग बाउल में रख दें। एक दूसरे बाउल में काले चने, चाट मसाला, उबले आलू, टमाटर, प्याज, स्वादानुसार नमक, जीरा पाउडर को अच्छी तरह से मिला लें। एक प्लेट में रोटी के फ्राई किए गए टुकड़े रखें. इसके बाद, इसे हरी चटनी या इमली चटनी, हरी धनिया, नमकीन, अनार के दाने से सजा दें। इस लज़ीज चाट को जो भी खाएगा वो बार-बार मांगेगा।
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular