Wednesday, July 3, 2024
HomeLifestyleSkin Care Tips: इन तरीकों से करें टमाटर का इस्तेमाल, चेहरे पर...

Skin Care Tips:

Skin Care Tips: भारतीय किचन में खाने को स्वाद बढ़ाने के लिए टमाटर का प्रयोग किया जाता है। बिना टमाटर के खाना बहुत फीका लगता है। पर क्या आपको मालुम है कि टमाटर आपकी स्किन के लिए भी काफी लाभदायक है। दरअसल टमाटर में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है। जो आपके बाल और स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

बनाएं टमाटर का फेस मॉस्क 

आपको बता दे टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है, जो एक प्रकार का एंटी ऑक्सीडेंट है जो स्किन को सूरज की यूवी रेज से बचाता है। इसके अलावा टमटार को फेस पर अप्लॉई करने से चेहरे की झुर्रियां भी खत्म होती है।
जानिए फेस मास्क बनाने का तरीका
एक पके हुए टमाटर को एक चम्‍मच शहद में मिक्‍स करें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद गर्म पानी से धो लें।
टमाटर का जूस टोनर 
टमाटर का जूस ऑयली और पिंपल्स वाली स्किन से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। यह स्किन पर ऑयल के प्रोडक्शन को कंट्रोल करता है और चेहरे के पोर्स को खोलने में मदद करता है।
जानिए बनाने का तरीका
टोनर बनाने के लिए आपको सिर्फ टमाटर के जूस और विच हेजल को एक साथ मिलाना है। इसके बाद चेहरे पर कॉटन से अप्लॉई कर ले।
टमाटर का हेयर मास्क 
बता दे टमाटर विटामिन ए और सी का भंडार होता है। ये बालों की जड़ो को मजबूत करने का काम करते हैं और बालों की ग्रोथ में मदद भी करते है।
जानिए इसे बनाने का तरीका
पके टमाटर को एक बड़े चम्मच जैतून के तेल के साथ मिला कर हेयर मास्क तैयार कर लीजिए। इसे बालों को शैंपू से धोने के पहले 30 मिनट के लिए लगा रहने दें।
आंखो के ट्रीटमेंट में करें टमाटर का प्रयोग
टमाटर ड्रार्क सर्कल्स और आंखो की सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।
कैसे करें प्रयोग
एक चम्मच टमाटर के रस में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं और इसे कॉटन पैड से आंखों के नीचे लगाएं। इसे 10 से 15 मिनिट के लिए अपने चेहरे पर लगे रहने से और फिऱ इसे ठंडे पानी से धो लें।
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular