India News(इंडिया न्यूज़), IND vs ENG 4th Test Live Score: भारत बनाम इंग्लैंड 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच रांची में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए। जो रूट ने शतक लगाया और फॉर्म में वापस आ गए हैं। इंग्लैंड की पारी की बात करें तो मेहमानों को 353 के स्कोर तक पहुंचाने में जो रूट ने अहम योगदान दिया, उन्होंने 122 रनों की नाबाद पारी खेली। भारत के लिए रवींद्र जड़ेजा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए, जबकि आकाशदीप को 3 विकेट मिले।
04:41 PM, 24 FEB 2024
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 219/7
टीम इंडिया ने एक समय 177 रनों पर सात विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद ध्रुव जुरेल और कुलदीप यादव आठवें विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी कर चुके हैं। बता दें, ध्रुव जुरेल 58 गेंद में दो चौके एक छक्के की मदद से 30 और कुलदीप यादव 72 गेंद में एक चौके के साथ 17 रन पर हैं। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने सात विकेट पर 219 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया अब भी इस मैच में इंग्लैंड से 134 रन पीछे है।
04:03 PM, 24 FEB 2024
टीम इंडिया का स्कोर 200 के पार
भारतीय टीम का स्कोर सात विकेट पर 204 रन हो गया है। ध्रुव जुरेल एक चौके और एक छक्के की मदद से 20 और कुलदीप यादव एक चौके के साथ 14 रन पर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 27 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है।
03:45 PM, 24 FEB 2024
रविचंद्रन अश्विन आउट
टीम इंडिया ने 177 रनों के स्कोर पर सातवां विकेट गंवा दिया है।रविचंद्रन अश्विन एक रन बनाकर टॉम हार्टले की गेंद पर आउट हो गए। अब ध्रुल जुरेल के साथ कुलदीप यादव क्रीज पर हैं।
03:24 PM, 24 FEB 2024
भारत का छठा विकेट गिरा, सरफराज 14 रन बनाकर हार्टले की बॉल पर आउट हुए; स्कोर 171/6
2:45 PM, 24 FEB 2024
टी के बाद खेल शुरू
चायकाल के बाद तीसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। यशस्वी जयसवाल और सरफराज खान क्रीज पर हैं। इन दोनों पर विकेट बचाने की जिम्मेदारी है। यशस्वी ने अर्धशतक लगाया।
2:10 PM, 24 FEB 2024
सस्ते में आउट हुए जड़ेजा
भारत को चौथा झटका रवींद्र जड़ेजा के रूप में लगा है। उन्होंने 12 गेंदों में 12 रन बनाए. जड़ेजा के बल्ले से दो छक्के निकले। 37वें ओवर में बशीर पोप ने उनका कैच लपका। चाय के विश्राम तक भारत का स्कोर 38 ओवर में 131/4 था। यशस्वी 54 रन और सरफराज खान 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
2:00 PM, 24 FEB 2024
भारत को तीसरा झटका
112 के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा। रोहित शर्मा, शुभमन गिल के बाद रजत पाटीदार भी पवेलियन लौट गए हैं। रजत इस सीरीज में अब तक फ्लॉप साबित हुए हैं। उन्होंने इस सीरीज में अब तक 32, 9, 5 और 0 रन की पारियां खेली हैं। उनके फॉर्म को देखकर लग रहा है कि उन्हें अगले मैच में बाहर किया जा सकता है।
1:45 PM, 24 FEB 2024
यशस्वी का अर्धशतक
यशस्वी ने अपने टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। इस सीरीज में यह उनका 50+ का चौथा स्कोर है। भारत ने दो विकेट पर 110 रन से ज्यादा रन बना लिये हैं। यशस्वी के साथ रजत पाटीदार क्रीज पर हैं।
12:50 AM, 24 FEB 2024
यशस्वी-शुभमन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
भारत ने एक विकेट खोकर 68 रन बना लिये हैं। फिलहाल, शुभमन गिल 27 रन और यशस्वी जयसवाल 40 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
11:35 AM, 24 FEB 2024
एक विकेट खोकर 34 रन
दूसरे दिन लंच ब्रेक तक भारत ने अपनी पहली पारी में एक विकेट खोकर 34 रन बना लिए हैं। फिलहाल यशस्वी जयसवाल 27 रन और शुभमन गिल चार रन पर हैं।
11:05 AM, 24 FEB 2024
एंडरसन ने किया रोहित शर्मा को आउट
पारी के तीसरे ओवर में जेम्स एंडरसन ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को 2 रन के निजी स्कोर पर आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया। एंडरसन की गेंद हिटमैन के बल्ले का किनारा लेकर उनके दस्तानों में चली गई।
10:51 AM, 24 FEB 2024
भारतीय पारी शुरू
भारत की पहली पारी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल क्रीज पर हैं। लंच में अभी आधा घंटा बाकी है। टीम इंडिया चाहेगी कि तब तक कोई विकेट न गिरे।
10:37 AM, 24 FEB 2024
353 इंग्लैंड रन पर ऑलआउट
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पहली पारी 353 रन पर समाप्त हुई। आज इंग्लैंड ने सात विकेट पर 302 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम ने 51 रन जोड़ते हुए बाकी तीन विकेट गंवा दिए। तीनों विकेट रवींद्र जड़ेजा ने लिए. उन्होंने एक ही ओवर में ओली रॉबिन्सन और शोएब बशीर को पवेलियन भेजा। जडेजा ने सबसे पहले रॉबिन्सन और जो रूट की 102 रन की साझेदारी को तोड़ा। इंग्लैंड की पारी के 103वें ओवर की पहली गेंद पर रॉबिन्सन को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने कैच किया। वह 58 रन बना सके।
10:30 AM, 24 FEB 2024
जडेजा ने लिए दो विकेट
इंग्लैंड की पारी के 103वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने दो विकेट लेकर भारतीय टीम में वापसी कराई।
9:35 AM, 24 FEB 2024
दूसरे दिन का खेल शुरू
दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। जो रूट और ओली रॉबिन्सन क्रीज पर हैं। टीम इंडिया जल्द से जल्द इंग्लैंड की पारी समेटना चाहेगी।