Friday, July 5, 2024
HomeLive UpdatePM Modi Speech in Lok Sabha Highlights: मेरे 3 टर्म में तीसरी...

PM Modi Speech in Lok Sabha Highlights: मेरे 3 टर्म में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत ; लोकसभा में बोले PM मोदी

India News(इंडिया न्यूज़), PM Modi Speech in Lok Sabha Highlights: PM मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं की बात सुनकर यकीन हो गया कि लंबे अरसे तक इन्होंने वहां (विपक्ष) में बैठने का संकल्प ले लिया। कई सदस्यों ने तो चुनाव लड़ने का हौसला भी खो दिया।

पीएम ने आगे लोकसभा में कहा कि जनता विपक्ष को जवाब देगी। उन्होंने कहा, ”हर बार की तरह आपने (विपक्ष) लोगों को निराश किया। आपके नेता तो बदल गए, लेकिन पुरानी बातें ही करते रहते हैं। चुनावी साल था तो कुछ मेहनत करते, कुछ नया निकालते। PM ने कहा, विपक्ष की इस हालत की जिम्मेदार कांग्रेस पार्टी है।”

5/2/2024  18: 50 pm 

मैं देश के कल्याण के लिए विपक्ष के लिए आपका साथ मांग रहा हूँ; मैं देश को विकसित भारत की ओर ले जाऊँगा- PM

5/2/2024  18: 47 pm 

जम्मू -कश्मीर के लोगों को नेहरू की गलती की कीमत चुकानी पड़ी। आज हमारी सरकार में कश्मीर में पर्यटन बढ़ रहा।

5/2/2024  18: 45 pm 

हम सेना के खिलाफ कुछ नहीं सुनेंगे, सेना पर गर्व करना होगा ; PM

5/2/2024  18: 44 pm 

जिन्होंने देश को लुटा है, उन्हें लौटना पड़ेगा।

5/2/2024  18: 39 pm 

कांग्रेस के समय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया गया। आज करप्शन करने वालों पर एक्शन लिया जा रहा। सरकारी परियोजनाओं को मारने के रास्ते बंद किये गए : PM

5/2/2024  18: 28 pm 

इतिहास गवाह है कांग्रेस आती है तो मंहगाई लाती है, अभी जो महंगाई है उसको हम काबू में लाएंगे ; PM

5/2/2024  18: 22 pm 

आज भारत मेड इन इंडिया फ़ोन चला रहा। डिजिटल इकोनॉमी में अग्रणी है भारत : PM

5/2/2024  18: 15 pm 

BJP को 370 तो NDA को 400 पार’,PM ने 3 टर्म के लिए सेट किया टारगेट

5/2/2024  18: 13 pm 

हम देश को शिखर पर देखना चाहते हैं- पीएम मोदी

5/2/2024  18: 08 pm 

हमारे लिए गरीबों का कल्याण ही राष्ट्रकल्याण ; PM

5/2/2024  18: 07 pm 

हमारी सरकार हर कोने के गरीबों के लिए काम कर रही ; PM

5/2/2024  18: 04 pm 

4 करोड़ लोगों को पक्का घर मिला, 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए ; PM

5/2/2024  18: 02 pm 

तीसरा कार्यकाल अगले 1000 वर्षों की नींव मजबूत करेगा ; PM

5/2/2024  17: 59 pm 

370 सीट देगा देश ; PM

5/2/2024  17: 54 pm 

दूसरा कार्यकाल संकल्प का कार्यकाल रहा। हमारी सरकार ने नारी शक्ति को मजबूत किया। हम सबने 370 खत्म होते हुए देखा है : PM मोदी

5/2/2024  17: 52 pm 

कब तक भारत को बाँटते रहोगे? PM

5/2/2024  17: 50 pm 

नेहरू जी की सोच थी की भारत के लोग आलसी होते हैं। हमें देश के सार्मथ्य पर भरोषा है, लोगों की शक्ति पर भरोषा है।

5/2/2024  17: 45 pm 

कांग्रेस ने देश के सामर्थ्य पर कभी भरोसा नहीं किया। पंडित नेहरू का जिक्र कर बोले PM

5/2/2024  17: 40 pm 

कांग्रेस की मानसिकता से देश को नुकसान हुआ ; PM

5/2/2024  17: 35 pm 

तीसरे टर्म में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत : PM

5/2/2024  17: 34 pm 

‘विपक्ष लंबे समय तक विपक्ष में ही रहेगा, चुनाव लड़ने का खो चुका हौसला’

5/2/2024  17: 30 pm 

कांग्रेस के नेता परिवारवाद की भेंट चढ़ गए, कांग्रेस में परिवार के बाहर देखने की क्षमता नहीं ; PM मोदी

5/2/2024  17: 28 pm 

राहुल गांधी को PM ने कहा

PM मोदी ने सदन में राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि एक ही प्रोडक्ट को बार-बार लॉन्च करने के चक्कर में कांग्रेस की दुकान पर ताला लगने की नौबत आ गई है। ये सिर्फ परिवारवाद के कारण हो रहा है।

5/2/2024  17: 26 pm 

एक ही प्रोडक्ट को बार -बार लांच कर रही कांग्रेस : PM

5/2/2024  17: 24 pm 

अगले चुनाव के बाद विपक्ष दर्शक दीर्घा में नजर आएगा : PM मोदी

ये भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular