होम / WPL Auction: नीलामी में कंगारुओं का दबदबा, सदरलैंड को मिले दो करोड़, डॉटिन और गर्थ रहीं अनसोल्ड

WPL Auction: नीलामी में कंगारुओं का दबदबा, सदरलैंड को मिले दो करोड़, डॉटिन और गर्थ रहीं अनसोल्ड

• LAST UPDATED : December 9, 2023

India News ( इंडिया न्यूज),WPL Auction : नमस्कार! इंडिया न्यूज़ Delhi के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। वुमेन प्रीमियर लीग का पहला सीजन 2023 में खेला गया और सफल रहा। अब इस संस्करण का दूसरा ऑक्शन आज मुंबई में हो रहा है। पांचों फ्रेंचाइजी बची हुई राशि के साथ इसमें उतरी हैं और अपनी टीम को पूरी करने की कोशिश में लगी हैं। बता दें, गुरुवार को आयोजित ऑक्शन में दुनियाभर की कई स्टार खिलाड़ियों को मौका मिला और कुछ पांच फ्रेंचाइजी द्वारा चुनी जाने में सफल रहीं।

04:18 PM, 09-DEC-2023

 वृंदा दिनेश को 1.30 करोड़ रुपये में खरीदा

भारत की अनकैप्ड शीर्ष क्रम बल्लेबाज वृंदा दिनेश ने सभी को चौंका दिया है। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था। उन्हें यूपी वॉरियर्स ने 1.30 करोड़ रुपये में खरीदा।

04:08 PM, 09-DEC-2023

त्रिशा पुजिथा

भारत की अनकैप्ड बल्लेबाज त्रिशा पुजिथा को गुजरात जाएंट्स ने उनके बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा।

04:00 PM, 09-DEC-2023

वृंदा दिनेश को 1.30 करोड़ रुपये में खरीदा

भारत की अनकैप्ड शीर्ष क्रम बल्लेबाज वृंदा दिनेश ने सभी को चौंका दिया है। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था। उन्हें यूपी वॉरियर्स ने 1.30 करोड़ रुपये में खरीदा।

पांचवां सेट में कैप्ड स्पिनर्स

पांचवां सेट कैप्ड स्पिनर्स का है। यानी वो स्पिनर्स जो अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं।

  • ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर अमांडा वेलिंग्टन रहीं अनसोल्ड
  • भारत की प्रीति बोस भी रहीं अनसोल्ड
  • भारत की एकता बिष्ट को RCB ने 60 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था।
03:36 PM, 09-DEC-2023

डॉटिन और नदीन अनसोल्ड

वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन और दक्षिण अफ्रीका की नदिन डी क्लर्क अनसोल्ड रहीं।

03:30 PM, 09-DEC-2023

सदरलैंड दो करोड़ में बिकीं

ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड, जिनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये है, उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा। सदरलैंड को खरीदने के लिए दिल्ली और मुंबई के बीच टक्कर थी, लेकिन दिल्ली ने बाजी मारी।

also read : करीना ने ऐसा क्या काम किया, लोगों ने ‘आंटी’ बुलाया

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox