Saturday, July 27, 2024
Homeनेशनल14th Day Of Russia And Ukraine War : रूस ने यूक्रेन के...

इंडिया न्यूज, दिल्ली :
14th Day Of Russia And Ukraine War : 14 दिन से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। द कीव इंडिपेंडेट की रिपोर्ट के अनुसार रूसी हवाई हमलों में 22 लोग मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि रूस की ओर से हवाई हमला देर रात सूमी शहर पर किया गया था। मारे गए लोगों में तीन बच्चें भी शामिल हैं। रूस के हमले के बाद लाखों लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। जिसके बाद कई पश्चिमी देशों ने रूस पर कई प्रतिबंध भी लगाए हैं। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख राफेल ग्रासी ने यह जानकारी दी है कि चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र से रिमोट डेटा ट्रांसमिशन खो गया है।

Russia Ukraine War

चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र अब संयुक्त राष्ट्र के परमाणु प्रहरी को डेटा संचारित नहीं कर रहा है। वहीं, रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेन के कई शहरों में हवाई हमले को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच कोका-कोला कंपनी ने रूस में अपने उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी है। वहीं अमेरिका ने यूक्रेन के लिए रूस निर्मित लड़ाकू विमान देने के पोलैंड के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

यूक्रेन में परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को किया गया है स्थापित 14th Day Of Russia And Ukraine War

रूसी विदेश मंत्रालय स्पोक्स मारिया जखारोवा ने कहा कि यूक्रेन में आपरेशन के दौरान चेर्नोबिल और जापोरोजे परमाणु ऊर्जा संयंत्रों पर नियंत्रण स्थापित किया गया है। यह विशेष रूप से परमाणु उकसावे के किसी भी प्रयास को रोकने के लिए किया गया था, जो एक जोखिम है जो स्पष्ट रूप से मौजूद है।

कनाडा के पीएम ने की जेलेंस्की से बात

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि अभी यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात की है। मैंने उन्हें बताया कि कनाडा यूक्रेन को अति विशिष्ट सैन्य उपकरणों की एक और खेप भेजेगा। रूस के खिलाफ प्रतिबंधों और यूक्रेन के लिए मानवीय सहायता पर चर्चा की। कनाडा की संसद को संबोधित करने के लिए उन्हें आमंत्रित किया।

यूक्रेन के साथ बातचीत में हुई है प्रगति

रूस का कहना है कि यूक्रेन के साथ बातचीत में ‘कुछ प्रगति’ हो रही है। वह यूक्रेन सरकार को ‘उखाड़ने’ की कोशिश नहीं कर रहा है।

यूक्रेनी सांसद ने रूस के हमलों के बीच दिया बयान

रूस के हमलों के बीच यूक्रेनी सांसद शिवतोस्लाव युराश का बयान आया है। उन्होंने कहा कि हम समझते हैं कि पश्चिम अन्य विकल्पों को समाप्त करने के बाद सही काम करता है। हकीकत यह है कि इन संस्थानों को सक्रिय होने में समय लगता है। हमारे पास समय नहीं है, इसलिए हम रूसी आक्रमणकारियों से लड़ रहे हैं। जहां तक पश्चिम का संबंध है, हमें बहुत सहायता मिली है और हम इसके लिए आभारी हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच मानवीय कोरिडोर बनाने पर बनी सहमति

एएफपी ने यूक्रेन के अधिकारी के हवाले से बताया कि रूस और यूक्रेन के बीच दिनभर के लिए मानवीय कोरिडोर पर सहमति बन गई है।

रूसी सेना के हमले में 10 की मौत

एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन के पूर्वी शहर सेवेरोडोनेस्टक में रूसी सेना के हमले में करीब 10 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारी के हवाले से यह जानकारी मिली है।

रूस के हवाई हमले में 22 की मौत

रूस द्वारा यूक्रेन पर हवाई हमले जारी है। द कीव इंडिपेंडेट की रिपोर्ट के अनुसार रूसी हवाई हमलों में 22 लोग मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि रूस की ओर से हवाई हमला देर रात सूमी शहर पर किया गया था। मारे गए लोगों में तीन बच्चें भी शामिल हैं।

यूक्रेन के लाखों नागरिक बने शरणार्थी

सुरक्षित गलियारे के जरिए सूमी से आम नागरिकों की निकासी शुरू हो गई है। अब तक यूक्रेन के बीस लाख से ज्यादा नागरिक शरणार्थी बने है।

ब्रिटेन ने की रूस के खिलाफ नए विमानन प्रतिबंधों की घोषणा

ब्रिटेन ने बुधवार को रूस के खिलाफ नए विमानन प्रतिबंधों की घोषणा की है। रायटर के अनुसार एक बयान में कहा गया है कि प्रतिबंध में रूस या नामित व्यक्तियों या संस्थाओं से जुड़े किसी भी व्यक्ति के स्वामित्व, संचालित या चार्टर्ड विमान शामिल हैं, और इसमें रूस से जुड़े व्यक्तियों के स्वामित्व वाले किसी भी विमान को रोकने की शक्ति शामिल होगी।

कीव में हवाई हमले को लेकर बड़ा अलर्ट

रूस के यूक्रेन पर हमले लगातार जारी है। इसी बीच रूस के हमले को देखते हुए कीव और उसके आसपास के इलाके में हवाई अलर्ट घोषित किया गया है। एपी की रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय लोगों से जल्द से जल्द बंकरों में जाने की अपील की गई है।

पीएम शेख हसीना ने पीएम मोदी का जताया आभार

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ‘आपरेशन गंगा’ के तहत यूक्रेन से अपने 9 नागरिकों को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक इस आपरेशन के तहत नेपाली, ट्यूनीशियाई छात्रों को भी बचाया गया है।

पेप्सिको ने रूस के खिलाफ उठाया बड़ा कदम

यूक्रेन पर रूस के हमलों के बीच दुनिया भर की कंपनियां रूस पर पाबंदियां लगा रही हैं। इसी बीच पेप्सिको ने रूस में पेप्सी-कोला और अन्य वैश्विक पेय ब्रांडों के उत्पादन और बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।

Also Read : Blast In Udhampur एक की मौत, 14 जख्मी

पाकिस्तान की अस्मा शफीक ने पीएम मोदी का आभार जताया

पाकिस्तान की अस्मा शफीक ने कीव में भारतीय दूतावास और प्रधानमंत्री मोदी को उन्हें निकालने के लिए धन्यवाद दिया। बता दें कि अस्मा शफीक को भारतीय अधिकारियों द्वारा बचाया गया है, जो अभी यूक्रेन से बाहर निकालने के लिए पश्चिमी यूक्रेन के रास्ते में है।

पोलैंड के प्रस्ताव को अमेरिका ने ठुकराया

समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार अमेरिका ने यूक्रेन के लिए रूस निर्मित लड़ाकू विमान देने के पोलैंड के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

रूस में कोका कोला ने बंद किया अपना कारोबार

कोका-कोला कंपनी ने रूस में अपने उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी है। कोका-कोला कंपनी ने कहा है कि हमारा दिल उन लोगों के साथ है, जो यूक्रेन में इन दुखद घटनाओं से अचेतन प्रभाव झेल रहे हैं।

Read More : Biological Weapon : रूस ने अमेरिका से मांगा जवाब, पूछा यूक्रेन में जैविक हथियार बनाने में क्यों की मददhttps://indianewsdelhi.com/national/biological-weapon/

Read More : Blast In Udhampur एक की मौत, 14 जख्मीhttps://indianewsdelhi.com/national/blast-in-udhampur/

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular