होम / 67th Filmfare Awards: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में इस फिल्म का रहा बोलबाला, इन सितारों ने जीते अवॉर्ड

67th Filmfare Awards: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में इस फिल्म का रहा बोलबाला, इन सितारों ने जीते अवॉर्ड

• LAST UPDATED : August 31, 2022

67th Filmfare Awards:

जिस अवॉर्ड्स का लोग बेसब्री से इंतजार करते है, वो पल मुंबई में बीती रात आखिरकार आ ही गया। आपको बता दें कि मुंबई में मंगलवार देर रात 67 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। इस अवॅार्ड शो में एक से बढ़कर एक  सितारे आए थे। इस साल का फिल्मफेयर अवॉर्ड्स रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर द्वारा होस्ट किया गया। वहीं, इसके रेड कारपेट पर कैटरीना कैफ, करन जौहर, कृति सेनन, शहनाज गिल, मौनी रॉय, जैकी श्रॉफ, दीया मिर्जा सहित कई सेलेब्स नजर आए। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिरकार इस साल किसके हिस्से में फिल्मफेयर अवॉर्ड आए है।

इनको को मिला फिल्मफेयर अवॉर्ड

इस साल फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल (मेल) का खिताब रणवीर सिंह को मिला है। वहीं  बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल (फीमेल) में कृति सेनन को (‘मिमी’) से मिला। वहीं विक्की कौशल को बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) सरदार उधम के लिए मिला। बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) विद्या बालन को (शेरनी) के लिए दिया गया।

विनर लिस्ट में ये लोग भी शामिल

विष्णु वर्धन को (‘शेरशाह’) के लिए बेस्ट डायरेक्टर का खिताब मिला है। वहीं ‘शेरशाह’ को बेस्ट फिल्म और बेस्ट पॉपुलर फिल्म घोषित की गई। बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स) ‘सरदार उधम’ और बेस्ट एक्टर इन अ सपोर्टिंग रोल (मेल) पंकज त्रिपाठी (मिमी)। बेस्ट एक्टर इन अ सपोर्टिंग रोल (फीमेल) में साई तमहान्कर (मिमी) और बेस्ट डायलॉग्स दिबाकर बनर्जी और वरुण ग्रोवर (संदीप और पिंकी फरार) के लिए अवॉर्ड मिला है। बेस्ट स्क्रीनप्ले के लिए शुभेंदु भट्टाचार्य और रितेश शाह (सरदार उधम) और बेस्ट वीएफएक्स, बेस्ट कॉस्ट्यूम, बैकग्राउंड स्कोर और बेस्ट साउंड डिसाइन का खिताब सरदार उधम ने अपने नाम किया।

ये भी पढ़े: दिल्ली में एक शख्स ने की ब्रिटानिया कपंनी से 5 करोड़ की ठगी, आरोपी हुआ गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox