होम / महाराष्ट्र के लातूर के पास सड़क दुर्घटना में 8 की मौत

महाराष्ट्र के लातूर के पास सड़क दुर्घटना में 8 की मौत

• LAST UPDATED : April 24, 2022

इंडिया न्यूज़ , लातूर :

महाराष्ट्र के लातूर के पास शनिवार को एक बड़ी सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। घटना लातूर अंबाजोगई रोड पर सैगांव के पास उस समय हुई जब एक ट्रक और एक क्रूजर वाहन की टक्कर हो गई। ग्यारह लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सहायक पुलिस निरीक्षक अशोक खरात ने कहा लातूर अंबाजोगई रोड पर सैगांव के पास एक ट्रक और एक क्रूजर वाहन के बीच दुर्घटना हो गई। दुर्घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और ग्यारह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Also Read : पीएम मोदी की रैली से पहले जम्मू-कश्मीर के गांव में संदिग्ध विस्फोट

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox