Categories: नेशनल

Aadi mahotsav: पीएम ने ट्राइबल फेस्टिवल “आदि महोत्सव” का किया उद्घाटन, कहा- देश को उनकी कला पर गर्व

Aadi mahotsav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में मेगा नेशनल ट्राइबल फेस्टिवल “आदि महोत्सव” का उद्घाटन किया। उन्होंने इस दौरान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को भी पुष्पांजलि अर्पित की। बिरसा मुंडा, जो मुंडा जनजाति से संबंधित थे, उनका जन्म 15 नवंबर 1875 को हुआ था। 19वीं शताब्दी के अंत में ब्रिटिश शासन के दौरान, उन्होंने आधुनिक बिहार और झारखंड के आदिवासी बेल्ट में एक भारतीय जनजातीय धार्मिक सहस्राब्दी आंदोलन का नेतृत्व किया। उनकी जयंती देश में बिरसा मुंडा जयंती के रूप में मनाई जाती है और झारखंड सरकार से इसे स्थापना दिवस के रूप में मनाती है।

  • दस दिवसीय “आदि महोत्सव” का पीएम ने किया शुभारंभ
  • आदिवासियों के पिता तुल्य बिरसा मुंडा को पीएम ने किया याद
  • महोत्सव में आदिवासियों के हस्तशिल्प, हथकरघा जैसे उत्पादों को किया जाएगा प्रदर्शित

पीएम का संबोधन

पीएम ने महोत्सव को संबोधित किया। उन्होंने संबोधन में कहा कि 21वीं सदी का भारत ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर चल रहा है। उन्होंने आदिवासियों का जिक्र करते हुए कहा कि अब समय बदल चुका है। अब दिल्ली सरकार( केंद्र सरकार) से उससे मिलने जाती है जिसे दूर समझा जाता था। जो खुद को दूर समझता था उसे अब मुख्यधारा में लाया जा रहा है। पीएम ने आगे कहा कि पिछले 8-9 सालों में आदिवासी समुदाय से जुड़े आदि महोत्सव जैसे आयोजन देश के लिए एक अभियान बन गए हैं। मैं खुद ऐसे कई कार्यक्रमों का हिस्सा बना हूं। आदिवासी समुदाय का कल्याण मेरे लिए व्यक्तिगत संबंधों और भावनाओं का विषय भी है।

 

दस दिवसीय फेस्टिवल में 200 से अधिक स्टॉल

उल्लेखनीय है कि इस साल इसका आयोजन 16 से 27 फरवरी तक दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर 200 से अधिक स्टालों में देश भर से जनजातियों की समृद्ध और विविध विरासत का प्रदर्शन करेगा। महोत्सव में लगभग 1000 आदिवासी कारीगर भाग लेंगे। चूंकि 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, साथ ही हस्तशिल्प, हथकरघा, मिट्टी के बर्तन, आभूषण आदि जैसे सामान्य आकर्षणों के साथ, महोत्सव में विशेष ध्यान आदिवासियों द्वारा उगाए गए श्री अन्ना को प्रदर्शित करने पर होगा।

Suman

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago