Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiAAP vs BJP: राष्ट्रपति भवन पहुंची दिल्ली की सियासी लड़ाई , राष्ट्रपति...

AAP vs BJP:

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच आबकारी नीत‍ि को लेकर चल रही सियासी लड़ाई अब राष्ट्रपति भवन तक पहुंचने वाली है। दोनों पार्टी के प्रतिनिधिमंडल एक दूसरे की शियाकत लेकर बारी-बारी से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने वाले हैं। राष्ट्रपति भवन से भाजपा विधायक को 6 सितंबर, जबकि आप विधायकों को 7 सितंबर के लिए मुलाकात का समय दिया गया है।

‘आप’ सरकार को बर्खास्त करें- रामवीर सिंह

दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि बीजेपी विधायक 6 सितंबर को राष्ट्रपति से मिलेंगे और ‘आप’ सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग करेंगे। नेता ने आगे कहा कि ‘आप’ सरकार ने उपराज्यपाल वी के सक्सेना का भी अपमान किया है। उन्होंने कहा, ‘उपराज्यपाल के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने के अलावा, उन्हें भेजी गई फाइल पर मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर भी नहीं हैं। कैबिनेट की बैठक के बाद उन्हें कैबिनेट नोट भेजे गए, इन सभी अवैध गतिविधियों को देखते हुए इस सरकार को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए।’

आतिशी ने कहा-

वहीं आप की विधायक आतिशी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी के विधायकों के प्रतिनिधिमंडल से मिलने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 7 सितंबर का समय दिया है। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘ऑपरेशन लोटस’ से अवगत करायेगा, जो ‘भारत में लोकतंत्र के लिए एक गंभीर खतरा’ है।
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular