होम / Accident in Pune: पुणे-बेंगलुरु हाइवे पर हुआ भयंकर सड़क हादसा, 48 वाहन आए चपेट में, 50 से अधिक घायल

Accident in Pune: पुणे-बेंगलुरु हाइवे पर हुआ भयंकर सड़क हादसा, 48 वाहन आए चपेट में, 50 से अधिक घायल

• LAST UPDATED : November 21, 2022

Accident in Pune: पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर एक पुल के करीब 48 वाहन एक ट्रक की चपेट में आने से टकरा गए। इस हादसे में ये वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं, 50 से अधिक लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। रविवार देर शाम को यह हादसा तब हुआ जब कंटेनर ने पुल के पास ढलान से उतरते समय अपना नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही एक के बाद एक कई गाड़ियों को जाकर टक्कर मार दी।

हादसे का कारण-

पुलिस ने बताया है कि इस दुर्घटना के कारण कंटेनर के ब्रेक का फेल होना बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी दी है कि घटनास्थल पर पुलिसकर्मी, दमकल कर्मी और राहगीर बचाव कार्य में लगे हुए हैं। हादसे में घायल हुए सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। दो अस्पतालों में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। पुणे सिटी और पुणे मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी की स्थानीय पुलिस तथा अग्निशमन सेवाओं द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नावले ब्रिज इलाके में रात लगभग 8.30 बजे यह घटना हुई है।

घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया

पीएमआरडीए दमकल विभाग के अग्निशमन अधिकारी सुजीत पाटिल ने मामले के बारे में बताया है कि हादसे में घायल हुए कुछ लोगों को स्थानीय लोगों ने पास के अस्पतालों में भर्ती करवा दिया है। सिंहगढ़ रोड पुलिस थाने के अधिकारी ने हादसे को लेकर कहा है कि यह दुर्घटना नवले पुल पर हुई। पुणे फायर ब्रिगेड के अधिकारी और पुणे मेट्रोपालिटन रीजन डेवलपमेंट अथारिटी यानी की पीएमआरडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले को संभाला। बता दें कि हादसे की वजह अभी सामने नहीं है। इस ऐसी संभावना जताई जा रही है कि ब्रेक फेल होने से यह बड़ा हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 65 रन से हराया, सूर्यकुमार यादव ने मचाई धूम

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox