Monday, July 8, 2024
HomeनेशनलAccident News: गाजियाबाद में गैस सिलेंडर फटने से परिवार के चार लोगों...

Accident News:

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक घर में गैस सिलेंडर फटने से 2 बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। बुधवार को यहां सिलेंडर ब्लास्ट में मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत राहत कार्य करते हुए मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।

खाना बनाते वक्त हुआ हादसा

लोनी के अमन गार्डन की बबलू गार्डन कॉलोनी में परिवार के साथ रहने वाले मुनीर (55) ऑटो चलाते हैं। घटना बुधवार सुबह की है जब वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में मौजूद थे। परिवार की महिला रसोई में खाना बना रही थी। इस दौरान खाना बनाते हुए अचानक सिलेंडर फट गया।

परिवार के चार लोगों की मौत

सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिर गया। जिसके मलबे में परिवार के करीब 6 सदस्य दब गए। पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे 4 लोगों को बाहर निकाल लिया। हादसे में 10 माह की बच्ची, 2 साल का लड़का दो और लोगों को मिलाकर कुल 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य महिला का हाथ कट गया जिसका दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें: अब YouTube पर 4K Video नहीं देख पाएंगे ये यूजर! जानें पूरी खबर

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular