Tuesday, July 9, 2024
HomeनेशनलAfghan Cinemas News: अफगानिस्तान में जल्द खुलेंगे सिनेमाघर, 37 फिल्मों में केवल...

Afghan Cinemas News: 

Afghan Cinemas News: आज से करीब एक साल पहले तालिबान ने अफगानिस्तान पर अपना कब्जा जमाया था। जिसके बाद वहां के लोगों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई थी। तालिबान की ओर से अफगानिस्तान पर कब्जा जमाए जाने के करीब एक साल बाद देश के सिनेमाघरों में फिल्मों का शो शरू होने जा रहा है। आपको बता दे कि सिनेमाघरों में शो को अनुमति जरूर मिल गई है लेकिन महिला कलाकारों की भूमिकाएं बहुत सीमित हैं।

37 फिल्मों में केवल एक महिला एक्टर

आपको बता दे कि तालिबान ने पिछले साल अगस्त के महीने में तालिबान पर कब्जा जमाया था। अफगानिस्तान पर कब्जा जमाने के बाद तालिबान ने देश में कई तरह के प्रतिबंध भी लगा रखे हैं। खासकर महिलाओं को लेकर तालिबान का रवैया पुराने जैसा ही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान में 37 फिल्में और डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित होने के लिए लाइन में हैं, लेकिन इन फिल्मों में मात्र एक महिला एक्टर आतिफा मोहम्मदी है। आपको बता दे कि फिल्मों के अभिनेता सिनेमाघरों के फिर से खुलने से खुश हैं और उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्मों के निर्माण के लिए धन उपलब्ध कराना होगा। एक कलाकार अब्दुल साबोर खिनजी ने कहा, एक साल बाद सिनेमा के दरवाजे फिर से खुल गए हैं। हम खुश हैं।’

महिला को शरीर ढकने की सलाह

तालिबान ने पिछले महीने घोषणा की कि महिलाओं और लड़कियों को तब तक अपने घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए जब तक जरूरी न हो। अगर वे बाहर निकल भी रहीं हैं तो पूरे शरीर को ढक कर ही निकलना चाहिए। तालिबानी शासन के इस फरमान से वो लोग हैरा रहे जो 1996 से 2001 तक तालिबान शासन के अंतिम दौर से नहीं गुजरे थे।

 

ये भी पढ़े: ट्विन टावर का डेमोलिशन देखने आगरा से नोएडा पहुंचा परिवार

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular