Tuesday, July 2, 2024
Homeनेशनलअसम के बाद अरुणाचल में शुरू हुई राहुल की भारत जोड़ो न्याय...

असम के बाद अरुणाचल में शुरू हुई राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा; लोगों ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत

India News (इंडिया न्यूज), Bharat Jodo Nyay Yatra: असम के बाद रविवार (21 जनवरी) को अरुणाचल में राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू हो चुकी है। बता दें, आज राहुल के न्याय यात्रा का आठवां दिन है। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शनिवार को असम से अरुणाचल प्रदेश पहुंची। यहाँ पापुम पारे जिले में गुमटो चेकगेट पर कांग्रेस की अरुणाचल स्टेट यूनिट के अध्यक्ष नबाम तुकी ने राहुल गांधी का स्वागत किया। इस मौके पर पर राहुल गांधी ने गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए लोगों का शुक्रिया अदा किया।

कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया यह आरोप

इस बीच, अरुणाचल प्रदेश में यात्रा को लेकर हिफाजत के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि असम के लखीमपुर में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से जुड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और उसके पोस्टरों को फाड़ा गया, जिसके लिए बीजेपी और रियासत की सरकार जिम्मेदार है। कांग्रेस ने घटना से संबंधित कुछ वीडियो जारी करते हुए यह दावा भी किया कि यह हमला BJP सरकार के सहयोग से किया गया और ये सीएम हिमंत विश्व शर्मा और बीजेपी की घबराहाट को दिखाता है।

14 जनवरी से शुरू हुई राहुल की नयी यात्रा

बता दें, कांग्रेस एमपी गांधी के नेतृत्व वाली 6,713 किलोमीटर की यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और ये 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular