नेशनल

वायु सेना प्रमुख वीआर चौधरी ने UPSC टॉपर इशिता किशोर को किया सम्मानित

India News(इंडिया न्यूज),UPSC topper Ishita Kishore: भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने आज यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की टॉपर इशिता किशोर को सम्मानित किया। वह एक IAF दिग्गज और वायु सेना बाल भारती स्कूल की पूर्व छात्रा की बेटी हैं। इशिता ने UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में चयनित उम्मीदवारों की सूची में पहला स्थान प्राप्त किया हैं।

नोएडा, उत्तरप्रदेश की रहने वाली इशिता दिल्ली विश्वविद्यालय(DU) की छात्रा रही है। इशिता ने डीयू के श्री राम कॉलेज ऑफ कार्मस(SRCC) से इकनॉमिक्स में पढ़ाई पूरी की। पहला स्थान प्राप्त करने के बाद उन्होंने पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुझे सफलता की पूरी उम्मीद थी, लेकिन मेरिट लिस्ट में पहले स्थान प्राप्त होना मेरे लिए सुखद आश्चर्य है।

टॉप-3 में केवल लड़कियां

UPSC 2022 के परिणामों के अनुसार इस साल भी लड़कियों में बाजी मारी है। पहला तीन स्थान लड़कियों ने हासिल किया है। इनमें टॉप-3 क्रमश:इशिता किशोर, गरिमा लोहिया और उमा हरथी एन हैं। इनके अलावा स्मृति मिश्रा चौथे स्थान पर, गहना नव्या जेम्स छठे स्थान और कनिका गोयल ने नौवां स्थान प्राप्त किया है।

उल्लेखनीय है कि UPSC ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2022 में प्रदर्शन के आधार पर कुल 933 उम्मीदवारों की विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति हेतु अनुशंसा की है। इन सेवाओं में भारतीय प्रशासनिक सेवा(IAS), भारतीय विदेश सेवा(IFS), भारतीय पुलिस सेवा(IPS) और केंद्रीय सेवा समूह ‘ए’ और समूह ‘बी’ शामिल हैं। सफल घोषित कुल उम्मीदवारों में 345 General, 99 EWS, 263 OBC, 154 SC और 172 SC कटेगरी के हैं। इसके अतिरिक्त, 178 उम्मीदवारों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है।

Also Read:

Suman

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

2 months ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

2 months ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

2 months ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

2 months ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

2 months ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

2 months ago