Saturday, July 27, 2024
HomeनेशनलAmit Shah Visits Tripura : त्रिपुरा दौरे के दौरान 39 से ज्यादा...

इंडिया न्यूज, अगरतला :
Amit Shah Visits Tripura : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा के एक दिवसीय दौरे के दौरान अगरतला में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारे देश की आजादी को 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। साथ ही खूबसूरत त्रिपुरा को भी बने हुए 50 साल पूरे हो गए हैं। संबोधन के दौरान वे अचानक विपक्ष पर हमलावर हो गए। शाह ने कहा कि 25 साल तक कम्युनिस्टों ने त्रिपुरा में राज किया था।

2015 में जब मैं यहां आया था, हर कोई यहां त्राहिमाम कर रहा था। उन्होंने कहा कि 25 साल तक कम्युनिस्टों ने यहां गरीबों के नाम पर राज किया, लेकिन गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा और अन्य दलों के 39 से ज्यादा कार्यकतार्ओं की हत्या की गई। उस समय भाजपा ने तय किया था कि हम त्रिपुरा में एक आंदोलन खड़ा करेंगे।

त्रिपुरा आज आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढ़ रहा आगे Amit Shah Visits Tripura 

Amit Shah Visits Tripura

शाह ने आगे कहा कि मुझे आज भी याद है जब पहली बार मैंने इंटीरियर त्रिपुरा में पहली बार चलो पलटाई का नारा दिया तो, लोगों में जो उत्साह दिखा उससे ही हमें पता चल गया था कि यहां परिवर्तन होने वाला है। भाजपा सरकार बनने के चार साल बनने के बाद मैं देख रहा हूं कि जो त्रिपुरा पहले ड्रग्स और नशे के कारोबार से त्रस्त था, वो त्रिपुरा आज आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

रेलवे से जुड़ी दर्जनों योजनाओं को किया पूरा

Amit Shah Visits Tripura

शाह ने भाजपा सरकार के विकास कार्यों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के हर गरीब के घर में बिजली पहुंचाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। हमारी सरकार ने त्रिपुरा में रोड और रेलवे से जुड़ी दर्जनों योजनाओं को पूरा किया है। त्रिपुरा की सरकारी नौकरियों में अब 33 प्रतिशत आरक्षण माताओं-बहनों को मिलने वाला है।

त्रिपुरा के युवाओं के लिए नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के परिसर की आधारशिला हम यहां रखने वाले हैं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि इन 4 साल में हमने त्रिपुरा को संभालने का काम किया है। अगले साल जब 5 साल हो जाएंगे तो उसके बाद एक मौका और दे दीजिए, हम त्रिपुरा को देश का नंबर एक राज्य बनाएंगे।

मोदी ने पूरे नार्थ को अष्ट लक्ष्मी का स्वरूप देकर किया विकास Amit Shah Visits Tripura 

Amit Shah Visits Tripura

शाह ने कहा कि पहले यहां उग्रवाद, घुसपैठ, बंद, तनाव, भ्रष्टाचार की चर्चा होती थी। आज पूरे नॉर्थ ईस्ट को मोदी जी ने अष्ट लक्ष्मी का स्वरूप देकर विकास, कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्पोर्ट्स, इंवेस्टमेंट और जैविक खेती का बड़ा हब बनाने का काम किया है।

जहां-जहां कम्युनिस्टों की सरकार होती है, वहां राजनीतिक विरोधियों के खून से होली खेली जाती है, लेकिन मैं गर्व से कह सकता हूं कि त्रिपुरा में राजनीतिक हत्याओं पर पूर्ण विराम लगाने का काम हमारे मुख्यमंत्री विप्लब देव जी ने किया। (Amit Shah Visits Tripura)

शाह ने त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के किए दर्शन

अमित शाह ने अपने दौरे के दौरान उदयपुर में त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के दर्शन किए। सीएम बिप्लब देब के ट्विटर हैंडल से कुछ तस्वीरें ट्वीट की गई हैं। सीएम ने कहा कि बुधवार को राज्य की भाजपा-आइपीएफटी गठबंधन सरकार के चार साल पूरे हो रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह के साथ माता त्रिपुरा सुंदरी से राज्य के लोगों की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करने के लिए हमें शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की। ताकि राज्य का समुचित विकास हो सकें। (Amit Shah Visits Tripura)

Also Read :  Russia Ukraine War : यूक्रेन के सूमी में रूसी बमबारी से दो बच्चों सहित नौ की मौतhttps://indianewsdelhi.com/uncategorized/russia-ukraine-war/

READ MORE :The Young Man Became a Thief to Run The Household Expenses घर का खर्च चलाने के लिए युवक बन गया चोर

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular