होम / आखिरकार भारत लौटेगी पाकिस्तान गई अंजू , जानें पति अरविन्द ने क्या कहा

आखिरकार भारत लौटेगी पाकिस्तान गई अंजू , जानें पति अरविन्द ने क्या कहा

• LAST UPDATED : October 18, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) : राजस्थान के अलवर जिले की अंजू जिसने पाकिस्तान जाकर पूरे देश में जमकर सुर्खियां बटोरी। बता दें, यह वही अंजू है, जो कुछ माह पहले भारत और पाकिस्तान की मीडिया में जमकर छाई रही। अंजू फेसबुक पर हुए पाकिस्तान के नसरुल्लाह से प्रेम के बाद अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर पाकिस्तान चली गई थी। लेकिन अब खबर आ रही रही है कि अंजू के सर से प्यार का भूत उतर चुका है। पुख्ता जानकारी के मुताबिक, अंजू अब अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक भारत लौट आएगी। इधर अंजू के भारत लौटने पर उसके अलवर में रह रहे पति अरविन्द की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

अंजू के लौटने की बात पर पति ने कही यह बात

बता दें, भारत लौटने के सवाल पर जब अंजू के पहले पति अरविंद कुमार से एक निजी चैनल ने फोन कर बात करने की कोशिश की। बता दें, जब अंजू के पति से सवाल किया गया कि अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह तक अंजू के भारत आने की सूचना है। यह बात सुनते ही अंजू के पहले पति अरविंद ने अपना फोन काट दिया और कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। दरअसल, जिस समय अंजू पाकिस्तान गई थी। तब अरविंद ने कहा था कि उनका अब अंजू से कोई संबंध नहीं है। वे खुद अपनी जिम्मेदारी पर बच्चों का लालन-पालन करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी बड़ी बेटी अंजू की शक्ल भी नहीं देखना चाहती है।

also read ; दिल्ली : Rape Case में बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन को सेशन कोर्ट से मिली राहत

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox