Friday, July 5, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़पाकिस्तान में मारा गया भारत का एक और दुश्मन, उधमपुर हमले का...

पाकिस्तान में मारा गया भारत का एक और दुश्मन, उधमपुर हमले का था मास्टरमाइंड

India News (इंडिया न्यूज) : Lashkar Terrorist Shot Dead: भारत के दुश्मनों का पाकिस्तान में सफाई अभियान जारी है। सामने आई जानकारी के अनुसार, कराची में भारत का एक और बड़ा दुश्मन को ढेर किया गया है। दरअसल, 2015 में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हुए हमले का मास्टरमाइंड लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अदनान अहमद उर्फ ​​हंजला अदनान को मार गिराया गया है। बताया जा रहा, उसे अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार मौत के घाट उतारा है।

गोली लगने से मौके पर ही हुई मौत

मिली रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकी हंजला अदनान को 2 और 3 दिसंबर के दरम्यान रात को अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलियों से भून दिया। बताया जा रहा उसे कुल चार गोलियां मारी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अदनान को उसके घर के बाहर गोली मारी गई, जिसके बाद उसे पाकिस्तानी सेना द्वारा गुप्त रूप से कराची के एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसने 5 दिसंबर को दम तोड़ दिया।

also read : बिहार से दिल्ली आ रही ट्रेन में लगी आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular