Friday, July 5, 2024
HomeDelhiArvind Kejriwal: हरियाणा में गरजे केजरीवाल, बोले- मैं आपका ही छोरा हूं

Arvind Kejriwal:

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हिसार के आदमपुर में तिंरगा यात्रा की शुरुआत की और इसीके साथ मेक इंडिया नंम्बर 1 अभियान की भी शुरुआत की है। आपको बता दे कि अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी हरियाणा पहुंचे। आदमपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में 2024 में आप की सरकार बनाने की भी अपील की।

हरियाणा का छोरा हूं- केजरीवाल 

मेक इंडिया वन मिशन के मौके पर केजरीवाल ने अपने संबोधन में कुलदीप बिश्नोई पर कटाक्ष किए और खुद को हरियाणा का छोरा बताया। केजरीवाल ने कहा कि मेरा चाचा और भाई आदमपुर में ब्याहे हुए हैं। इसी के साथ कई रिश्तेदारियां भी हैं। मैंने हिसार में नौंवी-दसवी कैंपस स्कूल से की। 11वीं 12वीं में पूरे हरियाणा में 6वीं पोजिशन आई थी। उस समय कभी नहीं सोचा था कि भगवान इस पोजिशन पर पहुंचा देगा। भगवान कहीं पर भी ले जाता है।

उन्होंने कहा कि आईआईटी करके दिल्ली गया। एक ही बात कहना चाहूंगा कि मैं जहां भी गया आपका सिर झुकने नहीं दिया। हरियाणा का सिर ऊपर रखा। दिल्ली के स्कूल शानदार कर दिए। सारे कहते हैं कि हरियाणा का छोरा है।

भगवंत मान मेरा भाई है- केजरीवाल 

आपको बता दे कि केजरीवाल ने कहा पंजाब में मेरा भाई भगवंत मान है, जिसने भ्रष्टाचार को खत्म किया। दरअसल अब पंजाब में जीरो बिजली के बिल आने वाली हैं। मुझे फ्री करने की विद्या आती है और मैने अपनी विद्या अपने भाई भगवंत मान को सिखा दी। पंजाब में कोई पैसे मांगे तो रिकार्डिंग भेजते ही अफसर को 24 घंटे में सस्पेंड कर दिया जाता है। पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक खोल दिए। पूरी दुनिया के स्कूल, अस्पताल ठीक करता घूम रहा हूं। हरियाणा वाले तुम भी स्कूल, बिजली के बिल जीरो करवा लो। हरियाणा मेरी जन्म भूमि है, मेरा राज्य है।

 

ये भी पढ़े: किसानों के लिए सौगात, पराली गलाने के लिए खेतों में होगा फ्री बायो डि-कंपोजर का छ‍िड़काव

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular