Friday, July 5, 2024
HomeनेशनलPatna: अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर हमला, एसपी समेत कई पुलिसवाले हुए...

Patna:

पटना में पुलिस पर हमला किया गया है। इस हमले में कई पुलिसवाले जख्मी हुए हैं। हमले में सिटी एसपी अमरीश राहुल भी घायल हो गए। बताया जा रहा है की पुलिस राजीव नगर में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। इसके लिए 17 जेसीबी और 2000 से अधिक पुलिस बल की तैनाती की गई है।

नहीं थमी पुलिस की कार्रवाई

पुलिस की कार्रवाई स्थानीय लोगों के विरोध के बाद भी नहीं रुक रही है। पुलिस मकानों को ध्वस्त कर रही है। लोग अपने घरों की छत से दूसरे घरों को टूटते हुए देख रहे हैं। मौके पर डीएम भी पटना पहुंच चुके हैं।

पुलिस बड़ी संख्या में तैनात

राजीव नगर थाना क्षेत्र के नेपाली नगर में 70 घरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है की जब हम अतिक्रमण हटाने आए तो वहां के लोगों ने हम पर हमला कर दिया। अपने घरों की छत से लोगों ने हम पर पत्थर फेंकें। इस दौरान हमारे कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। नेपाली नगर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस बड़ी संख्या में तैनात की गई है।

स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है- डीएम

पटना के डीएम चंद्रशेखर ने कहा कि कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी किमत पर हम जमीन को अपने कब्जे में लेंगे। डीएम ने बताया की दो जवान और सीटी एसपी हमले में घायल हो गए हैं। 12 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया लिया है। बाकी उपद्रवियों की पहचान वीडियो और सीसीटीवी फुटेज से की जा रही है। डीएम ने कहा कि स्थिति फिलहाल पूरी तरह से नियंत्रण में है। डीएम का कहना है की लोगों को पहले ही सूचित कर दिया गया था, लेकिन ये लोग नहीं माने।

Also Read : रेडक्रॉस महासचिव के जन्मदिवस पर किया पौधारोपण

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular