Sunday, July 7, 2024
HomeनेशनलParliament: संसद की विजिटर गैलरी में प्रवेश पर रोक, सुरक्षा में सेंधमारी...

संसद की विजिटर गैलरी में प्रवेश पर रोक, सुरक्षा में सेंधमारी के बाद स्पीकर का निर्णय

India News(इंडिया न्यूज़), Parliament: लोकसभा की विजिटर गैलरी में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। बता दें, सुरक्षा में सेंधमारी की घटना के बाद स्पीकर ओम बिरला ने बड़ा निर्णय लिया है। बता दें, इससे पहले लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित करने का फैसला लिया गया।

आरोपी को पकड़ने वाले सांसद ने सुनाया पूरा वाक्या

बता दें, आरोपी को दबोचने वाले सांसद मलूक नागर ने बताया है कि शून्य काल में पांच मिनट बचे थे। तभी पीछे से धड़ाम की आवाज आई। मैंने पीछे देखा। तभी एक युवक कूद के नीचे आ गया था। इसी बीच दूसरा युवक भी कूदकर नीचे आ गया। दौड़ते -दौड़ते एक युवक आने लगा। मैं और कुछ सांसद उसे पकड़ने के लिए दौड़े। तभी युवक ने जूता निकाल लिया। हमें पहले लगा कि जूते से ये हमें मारेगा। फिर तभी दिमाग में आया कि कहीं ये कोई हथियार न निकाल ले। हमने उसे बिना मौका गंवाए पकड़ लिया। इसी बीच उसने कुछ स्प्रे किया, जिससे चिंगारी सी उठी। तभी धुआं-धुआं हो गया। सभी लोग मुंह ढक कर भागने लगे।

पार्लियामेंट में दर्शक दीर्घा से कूदे 2 शख्स

बता दें, आज यानि बुधवार दोपहर उस समय लोकसभा में हंगामा मच गया, जब संसदीय कार्यवाही के दौरान दो युवक दर्शक दीर्घा से कूद गए। ये दोनों शख्स एक बेंच से दूसरे बेंच पर कूदने लगे। तभी एक शख्स ने जूते से निकालकर कोई पीले रंग की गैस स्प्रे कर दी। इस दौरान संसद में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि कुछ सांसदों ने इन्हें दबोच लिया और सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया।

ALSO READ : Parliament: पार्लियामेंट में दर्शक दीर्घा से कूदे 2 शख्स, मचाया बवाल

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular