Friday, July 5, 2024
HomeनेशनलBetul Borewell Incident: 55 फीट गहरे बोरवेल में फसें तन्मय ने तोड़ा...

Betul Borewell Incident: मध्य प्रदेश के बैतूल में आठ साल का तन्मय मंगलवार, 6 दिसंबर की शाम से ही 55 फीट गहरे बोरवेल में फंसा हुआ था। जिसे बोरवेल से बाहर निकाला गया। लेकिन 8 साल के तन्मय ने दम तोड़ दिया। बोरवेल से बाहर निकालने के बाद उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, NDRF की टीम ने रात 2.30 बजे शव को बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने से पहले ही तन्मय जिंदगी की जंग हार चुका था।

84 घंटे से जारी था राहत बचाव अभियान

बता दें कि मध्य प्रदेश के बैतूल में 8 साल का तन्मय साहू मंगलवार, 6 दिसंबर की शाम से ही 55 फीट गहरे बोरवेल में फंसा हुआ था। 55 फीट की गहराई में फंसे बच्चे को बाहर निकालने के लिए 84 घंटे से राहत बचाव अभियान चल रहा था। लेकिन पत्थरों और पानी के चलते प्रशासन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिसके कारण मासूम के रेस्क्यू में काफी देर होती जा रही थी।

4 दिन से भी ज्यादा चला रेस्क्यू ऑपरेशन

जानकारी के अनुसार, 8 साल के बच्चे तन्मय की पहुंच से प्रशासन बहुत दूर था। बच्चे को डायरेक्ट बोरवेल से बाहर निकालना बेहद मुश्किल था। जिसके चलते टीम ने बगल में ही एक गड्ढा खोदकर सुरंग के जरिए तन्मय तक पहुंचने की योजना बनाई थी। बीते दिन तक 8 फीट तक सुरंग खोद दी गई थी। लेकिन 2 फीट गड्डा अभी भी बाकी थी। जिसके बाद देर रात 2.30 बजे टीम तन्मय तक पहुंच गई। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और तन्मय जिंदगी की जंग हार गया था। बता दें कि लगभग साढ़े चार दिन तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला।

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में कूलर के गोदाम में लगी भीषण आग, 3 घंटे में पाया काबू

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular