Categories: नेशनल

Bhagwant Mann Wedding Update: डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ भगवंत मान ने सीएम हाउस में लिए फेरे

Bhagwant Mann Wedding Update:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अपने चंडीगढ़ आवास पर एक साधारण समारोह में विवाह के बंधन में बंध गए।भगवंत मान के घर में जश्न का माहौल बना हुआ है। भगवंत मान आज 7 जुलाई को दूसरी बार शादी रचाकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं। भगवंत मान की शादी डॉक्टर गुरप्रीत कौर से पूर्ण हो चुकी है। उनकी शादी की पहली तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं।

पगड़ी को वेडिंग ड्रेस से किया मैच

भगवंत मान दूल्हे के कपड़ों में काफी जंच रहे हैं। उन्होंने आज गोल्डन कलर का सिल्क कुर्ता पायजामा पहना है। इसके ऊपर उन्होंने नेहरू जैकेट को कैरी किया हुआ है। भगवंत मान ने अपनी पगड़ी को भी अपनी वेडिंग ड्रेस से मैच करके पहना है। उनकी पीले रंग की पगड़ी मोतियों और स्टोन से बने ब्रोच से सजी हुई है।

लाल जोड़े में दिखीं डॉक्टर गुरप्रीत कौर

भगवंत मान की दुल्हन डॉक्टर गुरप्रीत कौर के ब्राइडल लुक का भी अलग अंदाज देखने को मिला। लाल जोड़े में दुल्हन बनीं डॉक्टर गुरप्रीत कौर बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने वेडिंग डे पर रेड कलर का हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा पहना। डॉक्टर गुरप्रीत कौर ने अपने लहंगे के साथ गोल्डन कलर की जूलरी कैरी की है। गले में हैवी नेकलेस, चूड़ियां, नाक में नथनी पहने हुए वह काफी सुदंर लग रही हैं। उन्होंने जो मांग टीका पहना है, उसे पीपल पत्ती कहा जाता है। पंजाबी कल्चर में इसे शादी के श्रृगांर का महत्वपुर्ण हिस्सा माना जाता है।

 

Jyoti Shah

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago