Sunday, July 7, 2024
HomeनेशनलBharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा को आज मिलेगा प्रियंका गांधी का...
Bharat Jodo Yatra:

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा ने आज मध्य प्रदेश में एंट्री ले ली हैं। राहुल गांधी आज सुबह करीब 7 बजे बुरहानपुर के रास्ते होते हुए मध्य प्रदेश पहुंचे। बता दें कि मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के बोंदरली गांव से इस यात्रा की शुरूआत हुई, जो शाम 6 बजे बुरहानपुर शहर पहुंचेगी।

प्रियंका गांधी होंगी यात्रा में शामिल 

वहीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश में राहुल के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने जा रही है।  इस यात्रा को आज पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी का साथ मिलने वाला है। बता दें कि प्रियंका गांधी आज रात 9 बजे बुरहानपुर में इस यात्रा से जुड़ेंगी। इस दौरान प्रियंका के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और उनके बच्चे भी नज़र आएंगे। बता दें कि प्रियंका इस यात्रा में दो दिन तक रहेंगी।

ये भी पढ़ें: HP Inc करेंगी अपने वर्कफोर्स में छंटनी, इतने लोगों की नौकरी खतरे में

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular