Friday, July 5, 2024
HomeDelhiBharat Jodo Yatra: इस दिन दिल्ली पहुंचेगी 'भारत जोड़ो यात्रा', 9 दिन...
Bharat Jodo Yatra: 

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ इन दिनों राजस्थान में है और राजस्थान में आज इसका  आखिरी दिन है। बता दें कि यात्रा अपने 100 दिन पूरे कर चुकी है जिसके बाद 24 दिसंबर को यह दिल्ली पहुंच जाएगी। दिल्ली पहुंचने के बाद यह पदयात्रा 9 दिन का ब्रेक लेगी और फिर उसके बाद 3 जनवरी 2023 को दोबारा शुरू हो जाएगी।

पार्टी महासचिव ने किया ट्वीट

बता दें कि पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट में कहा कि “भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर की शाम को दिल्ली पहुंचेगी। उसके बाद नौ दिनों का ब्रेक होगा। जिससे कंटेनरों की मरम्मत की जा सके और कंटेनरों को कड़ाके की सर्दी के लिए तैयार किया जा सके।”

 

इस दिन से दोबारा शुरू होगी पदयात्रा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस पदयात्रा में शामिल हुए कई कार्यकर्ता इस ब्रेक के दौरान अपने घर के सदस्यों से मिलेंगे। इसके बाद 3 जनवरी 2023 से ये यात्रा वापस से शुरू हो जाएगी। इस बीच पार्टी हरियाणा इकाई मेगा वॉकथॉन की तैयारी में जुटी हुई है। क्योंकि हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा का पहला चरण बुधवार से लेकर शुक्रवार तक चलेगा। वहीं फिरोजपुर झिरका से लेकर फरीदाबाद तक कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता और आम जनता यात्रा में शामिल होगी।

ये भी पढ़ें: अगले साल कियारा के साथ शादी रचाएंगे सिद्धार्थ? एक्टर ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular