Thursday, July 4, 2024
HomeनेशनलBharat Jodo Yatra: आज लुधियाना पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा, पुलिस ने किए...
Bharat Jodo Yatra:

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ इस समय पंजाब में है और राज्य में यात्रा के पहले दिन राहुल गांधी ने 25 किलोमीटर का सफर पैदल चलकर तय किया है। उन्होंने सरहिंद से मंडी गोबिंदगढ़ तक का सफर  दो पड़ाव में तय किया। वहीं लुधियाना के खन्ना में यात्रा ने रात गुजारी।

इस मार्ग पर खत्म हो जाएगी यात्रा 

वहीं आज राहुल कश्मीर गार्डन से अपनी पदयात्रा की शुरूआत करेंगे जो समराला चौक पर आकर खत्म हो जाएगी। इस दौरान राहुल 25 किमी तक चलेंगे जिसके बाद वह समराला चौक पर सभा करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा 

बता दें कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज लुधियाना में प्रवेश करेगी। जहां प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। वह यात्रा के दौरान किसी भी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।

10 जोन में बांटे गए यात्रा मार्ग

वहीं पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने इसे लेकर कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सुरक्षा पूरी तरह से की जाएगी। इस पदयात्रा में शामिल VIP लोगों की सुरक्षा तथा यात्रा में शामिल होने वालों की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसके लिए 10 जोन बनाए गए हैं। जिसमें सभी पुलिस मुलाजिम और अधिकारी शामिल हैं।

ये भी पढ़े: बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, आज इतना रहेगा तापमान

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular