Tuesday, July 2, 2024
HomeनेशनलBharat Jodo Yatra: कोविड वाली चिट्ठी पर बोले राहुल गांधी, कहा- 'बेरोज़गारी...

Bharat Jodo Yatra:

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर लिखे गए लेटर पर रिएक्शन दिया है। जिसमें उन्होनें मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। इसके साथ ही आरोप लगाया कि बीजेपी उन्हें बदनाम करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। आपको बता दे राहुल गांधी ने फरीदाबाद में शुक्रवार 23 दिसंबर को कहा, ”पिछले 7-8 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हजारों करोड़ रुपए मुझे और कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने में लगा दिए।

बता दे इसके अलावा राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जितनी चाहे उतनी सार्वजनिक बैठकें करा सकती है, लेकिन जहां भारत जोड़ो यात्रा चल रही है वहां कोविड है।” दरअसल उन्होंने एक ट्वीट भी किया, ”महंगाई हटाओ। बेरोजगारी मिटाओ। नफरत मत फैलाओ- हिंदुस्तान की ये आवाज ‘राजा’ के सिंहासन तक लेकर, दिल्ली आ गए हम। आइये, इसे और बुलंद करने के लिए, हमसे राजधानी में जुड़िए।”

क्या है ये मामला 

बता दे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेटर लिखा था कि कोरोना से बचाव से जुड़े नियमों का भारत जोड़ो यात्रा में पालन हो, और अगर मुमकिन हो तो यात्रा स्थगित हो।  इसके बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई।

 

ये भी पढ़े: इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है चौलाई का साग, जानिए इसके सभी फायदें

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular