Sunday, July 7, 2024
HomeनेशनलBharat Jodo Yatra: महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए आज उज्जैन पहुंचेंगे...
Bharat Jodo Yatra:

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की अगुवाई कर रहे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए करीब 10 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। इस दौरान राहुल गांधी के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। इसके बाद राहुल गांधी एक रैली को संबोधित करेंगे।

इस द्वार से करेंगे प्रवेश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी का काफिला बड़ा गणेश के सामने से होते हुए महाकाल मंदिर के निगम द्वार तक पहुंचेगा। इसके बाद राहुल और अन्य नेता यहीं से अंदर प्रवेश कर जलद्वार से गर्भगृह तक पहुंचेंगे और पूजा-अर्चना करने के बाद ही वापस लौटेंगे।

उज्जैन की सड़कों पर दिखें नेता के पोस्टर 

बता दें कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उज्जैन में भारत जोड़ो यात्रा का भव्य स्वागत करने की कई तैयारियां की है।  स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने उज्जैन की सड़कों पर राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा के बड़े-बड़े पोस्टर और होर्डिंग लगाए हैं।

उज्जैन के बाद बगलामुखी के दर्शन

सूत्रों की मानें तो उज्जैन के बाद भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश के आगर जिले में प्रवेश करेगी। जहां राहुल गांधी माता बगलामुखी के दर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में आज बादल छाए रहने का अनुमान, इन राज्यों में हो सकती है बारिश

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular