होम / जम्मू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में लिए गए 200 से ज्यादा लोग, 6 को किया गया गिरफ्तार

जम्मू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में लिए गए 200 से ज्यादा लोग, 6 को किया गया गिरफ्तार

• LAST UPDATED : April 28, 2023

इंडिया न्यूज, Pooch terror attack: जम्मू पुलिस ने आतंकवादियों का समर्थन करने और उन्हें शरण देने के आरोप में 221 लोगों को हिरासत में लिया है। 6 को गिरफ्तार भी किया गया है। दरअसल, गत दिनों सेना के जवानों पर आंतकी हमला किया गया। जिसमें 5 जवान शहीद हो गए। इस हमले में आंतकियोंं ने भारी मात्रा इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का इस्तेमाल किया। एडवांस्ड हथियार से गोलीबारी की गई।

हमले के बाद आंतकियों को पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिसबलों के साथ सेना तालाशी अभियान चला रही है। शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने इसी सिलसिले में राजौरी जिले के बुद्ध खनारी गांव में तालाशी अभियान चलाई। जिसमें कई लोगोंं की गतिविधियां संदिग्ध पाई गई। पुलिस ने उन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

जम्मू-कश्मीर डीजीपी दिलबाग सिंह के नेतृत्व में तलाशी अभिायन चलाई जा रही है। उन्होंनें कहा, “..आतंकवादियों की इस इलाके में आवाजाही देखी जा रही है। इसलिए, हमने सीआरपीएफ, पुलिस और सेना के साथ मिलकर एक अभियान शुरू किया है…हम इस क्षेत्र को कवर कर रहे हैं और तलाशी ले रहे हैं। यह अभियान यहां उनकी मौजूदगी को शून्य करने के लिए है।”

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox