होम / Big Decision : अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से दो साल बाद हटा प्रतिबंध, 27 मार्च से सेवा होगी बहाल

Big Decision : अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से दो साल बाद हटा प्रतिबंध, 27 मार्च से सेवा होगी बहाल

• LAST UPDATED : March 8, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
Big Decision : केंद्र सरकार ने मंगलवार को एक बड़ा फैसला लिया है। उक्त फैसले के अनुसार तकरीबन दो साल बाद आगामी 27 मार्च 2022 से भारत से वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय सेवाएं फिर से शुरू कर दी जाएंगी। यह जानकारी नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से दी गई है। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निदेर्शों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा।

विचार विमर्श के बाद लिया गया निर्णय Big Decision 

Big Decision

केंद्र सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दुनिया भर में कोरोना महामारी का असर कम होने और टीकाकरण कवरेज की रफ्तार तेज होने के बाद हितधारकों के राय से सरकार ने 27 मार्च से अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाओं को फिर शुरू करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि भारत में निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध 28 फरवरी तक लागू है।

23 मार्च 2020 से लगा था रोक

Big Decision

गौरतलब है कि भारत ने नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर कोरोना संकट की वजह से 23 मार्च 2020 से रोक लगाया था। हालांकि इस बीच कुछ देशों के साथ एयर बबल जैसी विशेष व्यवस्था के तहत उड़ानों का संचालन हो रहा था। जुलाई 2020 से एयर बबल व्यवस्था के तहत भारत और लगभग 40 देशों के बीच विशेष यात्री उड़ानें संचालित हो रही हैं। लेकिन अब उड़ानों को समान्य कर दिया जाएगा। (Big Decision)

Also Read :  Amit Shah Visits Tripura : त्रिपुरा दौरे के दौरान 39 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की हत्या को लेकर वामपंथियों पर बरसे अमित शाहhttps://indianewsdelhi.com/national/amit-shah-visits-tripura/

Also Read :  Russia Ukraine War : यूक्रेन के सूमी में रूसी बमबारी से दो बच्चों सहित नौ की मौतhttps://indianewsdelhi.com/uncategorized/russia-ukraine-war/

READ MORE :The Young Man Became a Thief to Run The Household Expenses घर का खर्च चलाने के लिए युवक बन गया चोर

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox