होम / Bill Gates visit to India: यात्रा से पहले बिल गेट्स ने की भारत के प्रगति की सराहना, बताया “भविष्य की उम्मीद” 

Bill Gates visit to India: यात्रा से पहले बिल गेट्स ने की भारत के प्रगति की सराहना, बताया “भविष्य की उम्मीद” 

• LAST UPDATED : February 23, 2023

Bill Gates visit to India: अगले सप्ताह माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स भारत आने वाले हैं। यात्रा को लेकर गेट्स काफी उत्साहित हैं। यात्रा से ठीक एक सप्ताह पहले उन्होंने भारत को लेकर काफी कुछ कहा है। गेट्स ने अपने नवीनतम ‘गेट्सनोट्स’ ब्लॉग में लिखा  है कि भारत मुझे भविष्य के लिए आशा देता है … क्योंकि इसने साबित कर दिया है कि यह बड़ी चुनौतियों से निपट सकता है। बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह-अध्यक्ष ने कहा कि वह कोविड-19 महामारी के कारण एक लंबे विराम के बाद भारत आने और इसकी प्रगति देखने के लिए उत्साहित हैं। “मैं यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि उस समय में कितनी प्रगति हुई है …।” 

 

गेट्स ने अपने नोट्स में कई विषयों पर अपनी राय दी है। जलवायु परिवर्तन और वैश्विक स्वास्थ्य की समस्याओं पर गेट्स ने लिखा है कि दोनों समस्याएं काफी जटिल है, लेकिन जिस तरह से भारत ने इस दिशा में प्रयास किया है वो काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि इन समस्याओं को हल करने में बाधाओं के बावजूद, “हम एक साथ कई बड़ी समस्याओं पर प्रगति करने में सक्षम हैं” और “भारत ने जो उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है, उससे बेहतर कोई सबूत नहीं है।”

स्वाथ्य चुनौतियों पर भारत ने किया सराहनीय कार्य

उन्होंने कहा, “भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है … आप उन्हें बड़े पैमाने पर हल किए बिना वहां की अधिकांश समस्याओं को हल नहीं कर सकते हैं … और फिर भी इसने पोलियो जैसी बड़ी चुनौतियों का समाधान किया है, एचआईवी संचरण कम किया है, गरीबी कम की है , शिशु मृत्यु दर में कटौती, और स्वच्छता और वित्तीय सेवाओं तक पहुंच में वृद्धि की है।” उन्होंने भारत के “नवाचार के लिए विश्व-अग्रणी दृष्टिकोण” को भी श्रेय दिया जो इन समस्याओं को हल करने में मदद करता है। उन्होंने कहा, “भारत जलवायु परिवर्तन की अग्रिम पंक्ति पर है… इसके विकास की गति.. कौशल… विशेषज्ञता… का अर्थ है कि भारत आज की सबसे बड़ी चुनौतियों पर प्रगति करने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकता है।”

 

उल्लेखनीय है कि गेट्स का फाउंडेशन “बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन” कई देशों के सरकार के साथ कई भविष्य की समस्याओं पर कार्य कर रही है, चाहे जलवायू परिवर्तन का विषय हो, नवाचार की बात हो या फिर नए तकनीक की संभावनाएं हो, इन सभी क्षेत्रों में गेट्स फाउंडेशन सरकार के सहयोग से इन सभी चुनौतियों से निपटने का प्रयास कर रही है और उसी के संबंध मे गेट्स आगामी सप्ताह भारत के दौरे पर हैं। 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox