होम / Biological Weapon : रूस ने अमेरिका से मांगा जवाब, पूछा यूक्रेन में जैविक हथियार बनाने में क्यों की मदद

Biological Weapon : रूस ने अमेरिका से मांगा जवाब, पूछा यूक्रेन में जैविक हथियार बनाने में क्यों की मदद

• LAST UPDATED : March 9, 2022

इंडिया न्यूज, दिल्ली:
Biological Weapon : यूक्रेन में जारी लड़ाई के साथ ही जुबानी वार रूस और अमेरिका में शुरू हो गई है। रूस की ओर से ऐसे आरोप लगाए जाते रहे हैं कि अमेरिका यूक्रेन में जैविक हथियार बना रहा है। रूस की ओर से अमेरिका से इसका स्पष्टीकरण मांगा गया है। इससे अंतरराष्ट्रीय सियासी माहौल गरमा गया है।

Biological Weapon

रूस ने बुधवार को मांग की कि अमेरिका दुनिया को यह बताए कि उसने यूक्रेन में सैन्य जैविक कार्यक्रम की मदद क्यों की। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने इन आरोपों पर अमेरिका से सफाई मांगी है। हालांकि यूक्रेन ने इसका खंडन किया है। यही नहीं इन आरोपों को पेंटागन के प्रवक्ता ने भी बेतुका बताया है।

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने अमेरिका से मांगा जवाब Biological Weapon

Biological Weapon

जखारोवा ने संवाददाताओं को बताया कि हम विशेष सैन्य अभियानों के हिस्से के रूप में सामने आए तथ्यों की जांच करते हैं। तथ्यों के जांच के दौरान यह मामला सामने आया है। हम आपसे पूछ रहे हैं कि आप यूक्रेन में क्या कर रहे थे? उन्होंने बताया कि अमेरिकी रक्षा विभाग की ओर से इसके लिए फंडिंग की गई थी।

वहीं यूक्रेन में कथित सैन्य जैविक कार्यक्रम के बारे में रूसी आरोपों के जवाब में पेंटागन के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह बेतुका और स्पष्ट रूप से गलत सूचना है। यही नहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के एक प्रवक्ता ने भी रूस के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन इस तरह के किसी भी आरोप को सख्ती से इनकार करता है तथा यूके्रन इस तरह के कार्यक्रम में विश्वास नहीं रखता।  (Biological Weapon)

Read More : Blast In Udhampur एक की मौत, 14 जख्मीhttps://indianewsdelhi.com/national/blast-in-udhampur/

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox