Thursday, July 4, 2024
HomeनेशनलRahul Disqualified: कांग्रेस के निशाने पर आई बीजेपी नेता खुशबू सुंदर, राहुल...

Rahul Disqualified:

Rahul Disqualified: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने 23 मार्च को मानहानि के मामले में दोषी करार दिया। जिसके बाद उन्हें 2 साल की सजा सुनाई। आपको बता दें इसके बाद शुक्रवार यानी कि 24 मार्च को लोकसभा सचिवालय ने एक नोटिस जारी की जिसमें यह कहा गया कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता को रद्द कर दिया गया है। इसी बीच पूर्व कांग्रेस नेता और अभिनेत्री खुशबू सुंदर का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह मोदी सरकार पर निशाना साध रही है।

कांग्रेस ने ट्वीट पर साधा निशाना

आपको बता दे खुशबू सुंदर अब बीजेपी की सदस्य हैं और राष्ट्रीय महिला आयोग में एक्टिव मेंबर हैं। इन्होनें ट्विटर पर मोदी को लेकर काफी कुछ लिखा था। आपको बता दे राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कई कांग्रेस नेताओं ने इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसके साथ ही ये भी सवाल किया कि क्या गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी खुशबू सुंदर के खिलाफ मामला दर्ज करेंगे।

जानिए क्या बोलीं खुशबू सुंदर

आपको बता दे खुशबू सुंदर ने राहुल गांधी की सजा पर प्रतिक्रिया करते हुए एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, “मनमोहन सिंह जी 2013 में पारित सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर एक अध्यादेश लाना चाहते थे, लेकिन राहुल गांधी ने उसे फाड़ दिया। विडंबना यह है कि उनकी सदस्यता आज उसी फैसले से गई है। #कर्म”

जानकारी के लिए बता दे कि मोदी उपनाम संबंधी टिप्पणी मामले में सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने राहुल पर 15 हजार जुर्माना और 2 साल की सजा सुनाई। हालांकि, सुनवाई के दौरान ही कोर्ट ने राहुल गांधी को जमानत भी दे दी। अब राहुल गांधी के पास सूरत कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए 30 दिनों को समय है।

 

ये भी पढ़े: कोरोना ने पसारे अपने पैर, 152 नए मरीज के साथ पॉजिटिविटी रेट 6.66 पहुंची

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular