Categories: Delhiनेशनल

BJP Panch Parmeshwar Sammelan: दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुचेंगे एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ता, 12 अक्टूबर को होगा भूमि पूजन

BJP Panch Parmeshwar Sammelan: 

नई दिल्ली: 16 अक्टूबर को भाजपा रामलीला मैदान में पंच परमेश्वर सम्मेलन आयोजित कर रही है। जिसको सफल बनाने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। सम्मेलन को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता का कहना है कि सम्मेलन में एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे।

प्रत्येक बूथ पर टीम का गठन

प्रेस वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बताया कि लगभग डेढ़ माह से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का काम चल रहा है। जिसके लिए प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की टीम गठित की गई है। बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ ही भाजपा के सभी मोर्चे व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। सातों लोकसभा क्षेत्रों, संगठनात्मक जिलों, मंडलों व शक्ति केंद्रों के अलग-अलग प्रभारी भी बनाए गए हैं। जो कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं। वहीं सभी कार्यकर्ताओं का लिंक के जरिए आनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है।

आनलाइन दर्ज होगी उपस्थिति

कार्यकर्ताओं के मोबाइल पर लिंक भेजकर विवरण भरने के बाद उनका डिजिटल पहचान पत्र बनाया जा रहा है। जैसे ही वह सम्मेलन स्थल पर आएंगे, उनकी आनलाइन उपस्थिति दर्ज हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक अब तक करीब 50 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को लिंक भेजा जा चुका है।

12 अक्टूबर को होगा भूमि पूजन

आदेश गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन के लिए 12 अक्टूबर को भूमि पूजन कर ध्वज फहराया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा व अन्य नेता उपस्थित रहेंगे। इसके बाद 13 अक्टूबर को सभी लोकसभा क्षेत्रों में सम्मेलन के लिए प्रचार शुरू होगा। वहीं 14 अक्टूबर को पोस्टर अभियान चलाया जाएगा।

सम्मेलन को सफल बनाने में जुटी भाजपा

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद ये पहली बार होगा जब जेपी नड्डा दिल्ली में इतने बड़े कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उनके स्वागत सतकार के लिए अलग-अलग राज्यों के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि सभी विधायक, पूर्व विधायक और विधानसभा चुनाव लड़ने वाले नेता इस सम्मेलन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

“आप” की विफलताओं पर होगी चर्चा

सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को जहां एक तरफ मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी तो वहीं अरविंद केजरीवाल सरकार की विफलताओं पर भी चर्चा होगी। कार्यकर्ताओं को प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ नारे के साथ जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: मुलायम सिंह यादव की तबीयत को लेकर आया बड़ा अपडेट, अखिलेश और रामगोपाल पहुंचे मेदांता अस्पताल

Nikhil Verma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago