Thursday, July 4, 2024
HomeDelhiBJP Parliamentary Board Meeting: संसदीय बोर्ड की बैठक हुई शुरू, पीएम मोदी...

BJP Parliamentary Board Meeting: भारत के अगले उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुनने की जंग तेज हो गई है। उम्मीदवार चुनने के लिए भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह सहित अन्य नेता मौजूद हैं। उप राष्‍ट्रपति पद के लिए कई नामों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। हालांकि, भाजपा नामों के चुनाव में कई बार लोगों को चौंकाती रही है।

द्रौपदी मुर्मू बनी उम्मीदवार 

बता दें कि, विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के खिलाफ चुनाव लड़ रही द्रौपदी मुर्मू को बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने पहले ही राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी के द्वारा राष्ट्रपति पद के लिए आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले द्रौपदी मुर्मू के नाम की घोषणा के बाद, अब सभी राजनीतिक दर्शक यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि क्या भाजपा पार्टी अब उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए अपने रैंक से अधिक अनुभवी चेहरे का चुनाव करेगी।

18 जुलाई को होंगे चुनाव

यह चुनाव जीतने के बाद द्रौपदी मुर्मू देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर काबिज होने वाली पहली आदिवासी महिला बन जाएंगी। बता दें कि, 2017 में, बीजेपी ने तत्कालीन कैबिनेट मंत्री एम वेंकैया नायडू को अपने उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में नामित किया था। 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है।

 

ये भी पढ़ें: सेहत के लिए ‘रामबाण’ है मशरूम, फायदें जान कर हो जाएंगे हैरान

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular