Sunday, July 7, 2024
HomeनेशनलBomb Blast: कोलंबिया का सबसे खतरनाक ब्लास्ट, 8 पुलिस अधिकारियों की मौत

Bomb Blast:

Bomb Blast: पश्चिमी कोलंबिया में शुक्रवार को एक विस्फोट हुआ। जिसमें 8 पुलिस अधिकारी मारे गए हैं। आपको बता दे कि देश के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने इस बात की जानकारी दी है। दरअसल उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि देश के पिछले 60 वर्ष के संघर्ष को समाप्त करने का वादा करने के बाद से सुरक्षा बलों पर यह सबसे घातक हमला है।

गुस्तावो पेट्रो ने दिए जांच के आदेश

आपको बता दें कि राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने हमले की निंदा करते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बम विस्फोट में 8 सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं, हम सभी उनके परिवारों के साथ खड़े हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इसके अलावा इस आतंकी घटना को उन्होंने पूर्ण शांति के प्रति स्पष्ट रूप से नकार दिया है।

वाहन में धमाका कर दिया घटना को अंजाम

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधिकारियों के वाहन में धमाका कर इस घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल वारदात को अंजाम देने वालों के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

इसके अलावा कोलंबियाई सरकार के अनुसार, अपने पूर्व नेतृत्व द्वारा किए गए शांति समझौते को आतंकी समूह ने अस्वीकार किया है। अपने संगठन में उन्होंने लगभग 2,400 लड़ाकों को शामिल किया है। साथ ही हाल ही में कई विद्रोही कमांडर मारे गए हैं और कई वेनेजुएला में सीमा पार से लड़ाई कर रहे हैं।

 

ये भी पढ़े: केंद्र सरकार का अनोखा फैसला, जन्म के बाद बच्चे की मौत पर महिला कर्मचारी अवकाश की हकदार

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular