Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiBreaking News: शरद पवार ने किया ऐलान, मार्गरेट अल्वा होंगी उपराष्ट्रपति पद...

Breaking News:

विपक्ष ने उपराष्ट्रपति पद के लिए  अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। विपक्ष के नेता शरद पवार ने मीडिया से बातचीत करते हुए मार्गरेट अल्वा को उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष की उम्मीदवार घोषित किया है।

विपक्षी दलों की बैठक के बाद हुआ ऐलान

केंद्र के द्वारा उपराष्ट्रपति पद के लिए जगदीप धनखड़ के नाम की घोषणा के बाद अब विपक्षी दलों की तरफ से भी उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा कर दी गई है। विपक्ष ने मार्गरेट अल्वा को अपना उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है। इस बात का ऐलान एनसीपी प्रमुख शरद पवार के घर विपक्षी दलों की बैठक के बाद हुआ है। विपक्ष ने दावा किया है कि उसके पास 17 दलों का समर्थन है।

कई नेताओं से संपर्क करने की कोशिश

मीडिया से बातचीत करते हुए NCP प्रमुख शरद पवार ने बताया कि हमने पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी से बात करने की कोशिश की लेकिन वे व्यस्त थीं। दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल से भी संपर्क करने की कोशिश की। उन्होंने कुछ दिन पहले यशवंत सिन्हा के लिए समर्थन की घोषणा की और जल्द ही मार्गरेट अल्वा के लिए अपने समर्थन की घोषणा करेंगे।

कौन हैं मार्गरेट अल्वा?

मार्गरेट अल्वा के राजीतिक इतिहास की बात की जाए तो वह भारत के राजस्थान राज्य की राज्यपाल रही हैं। उन्होंने 6 अगस्त 2009 से 14 मई 2012 तक उत्तराखण्ड की पहली महिला राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया। मार्गरेट अल्वा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वरिष्ठ सदस्य और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की आम सचिव हैं। इसके अलावा मार्गरेट अल्वा को मर्सी रवि अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया हैं।

ये भी पढ़ें: छात्रा की मौत को लेकर तमिलनाडु में हिंसा, स्कूल की 50 से ज्यादा बसों को लगाई आग

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular