Monday, July 8, 2024
Homeअन्य बड़ी खबरेंनए साल में छुट्टियों का बंपर धमाका, जानें कितने दिन बंद रहेंगे...

नए साल में छुट्टियों का बंपर धमाका, जानें कितने दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर, बैंक, स्कूल

India News (इंडिया न्यूज),January Holidays List 2024 : छुट्टियों का जिक्र होते ही हर वर्ग में खुशी की लहर सी दौड़ पड़ती है। हर कोई चाहता कि उसे काम से छुट्टी मिले और वह परिवार के साथ सुनहरे पल बिताए। खासकर बच्चे तो छुट्टियों का नाम लेते ही उछल पड़ते हैं। बता दें, नए साल की शुरुआत से पहले ही लोग अगले साल के छुट्टियों का कैलेंडर देखने लगते हैं। तो आइये जानते हैं कि नए साल यानी जनवरी माह में आपको कितने दिन का अवकाश मिलने वाला है।

बच्चों के लिए 10 दिनों की छुट्टियां

बता दें,हाल ही में यूपी सरकार ने साल 2024 का हॉलिडे कैलेंडर जारी किया है। जिसमें साल 2024 में पड़ने वाले त्योहारों के साथ ही रिस्ट्रिक्टेड छुट्टियां भी जारी की गई हैं। सबसे पहले तो जनवरी 2024 में 2 छुट्टियों के अलावा 4 शनिवार और चार रविवार आपको सुकून देने वाले हैं। इस लिहाज से ज्यादातर स्कूल जनवरी में 10 दिन बंद रहेंगे।

सरकारी दफ्तरों के लिए छुटियाँ

तारीख दिन छुट्टी में मनाया गया
1 जनवरी 2024 सोमवार नए साल का दिन देश भर में
12 जनवरी 2024 शुक्रवार स्वामी विवेकानन्द जयन्ती पश्चिम बंगाल
13 जनवरी 2024 शनिवार लोहड़ी पंजाब और अन्य राज्य
14 जनवरी 2024 रविवार मकर संक्रांति कई राज्य 
15 जनवरी 2024 सोमवार पोंगल तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश
15 जनवरी 2024 सोमवार तिरुवल्लुवर दिवस तमिलनाडु
16 जनवरी 2024 मंगलवार टुसू पूजा पश्चिम बंगाल और असम
17 जनवरी 2024 बुधवार  गुरु गोविंद सिंह जयंती कई राज्य
23 जनवरी 2024 मंगलवार सुभाष चंद्र बोस जयंती कई राज्य
26 जनवरी 2024 शुक्रवार गणतंत्र दिवस पूरे भारत में
31 जनवरी 2024 बुधवार मी-डैम-मी-फी असम

 

also read : Delhi AQI Today: दिल्ली-NCR के इन इलाको में प्रदूषण से हाहाकार, आनंद विहार का AQI 400 पार

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular