Friday, July 5, 2024
Homeनेशनलकांग्रेस को एक और झटका, कैप्टन अमरिंदर सिंह बन सकते NDA के...

कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ का जल्द ही NDA में विलय हो सकता है। दोनों दलों के बीच इस पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है। अगले कुछ दिनों में इस पर अंतिम फैसला किया जा सकता है। इससे भाजपा को पंजाब में अपना आधार बढ़ाने में कुछ मदद मिल सकती है, तो इसके बदले में कैप्टन अमरिंदर सिंह को क्या मिल सकता है, इस पर अटकलें जारी हैं। कहा जा रहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को उप राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाकर भाजपा सिख समुदाय में एक बेहतर संदेश देने की कोशिश कर सकती है। भाजपा की इस रणनीति को कांग्रेस को एक और झटका देने की कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है।

BJP / NDA कैप्टन के सहारे पंजाब को साधने की कर रही कोशिश 

ऐसा माना जा रहा कि भाजपा कैप्टन के सहारे पंजाब को साधने की कोशिश कर रही है। खासकर सिख समुदाय से नजदीकी बढ़ाने के लिए भाजपा हर दांव खेल रही है। प्रधानमंत्री मोदी सिख शख्सियतों से मिल रहे हैं। वहीं, लाल किले में श्री गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाश उत्सव भी मनाया जा चुका है।

किसान आंदोलन से BJP से नाराज चल रहा सिख समुदाय 

यह तो सब जानते हैं कि कैप्टन पंजाब के सियासी दिग्गज हैं। शहरों से लेकर गांवों तक हर कोई कैप्टन को जानता हैं। इसलिए कैप्टन के सहारे 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा पंजाब की 13 सीटों पर नजर लगाए बैठी है। कृषि सुधार कानूनों के विरोध में हुए किसान आंदोलन के चलते आज भी सिख समुदाय भाजपा से नाराज चल रहा हैं।

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular