होम / Chandra Grahan 2022: चंद्रग्रहण के चलते तीन घंटे बंद रहेगा काशी विश्वनाथ धाम

Chandra Grahan 2022: चंद्रग्रहण के चलते तीन घंटे बंद रहेगा काशी विश्वनाथ धाम

• LAST UPDATED : November 6, 2022
Chandra Grahan 2022:

Chandra Grahan 2022: जैसा की आप जानते हैं कि इस माह की 8 तारीख को साल का आखिरी चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। जिसके चलते वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट तीन घंटे के लिए बंद रहेंगे। इस दौरान भक्तजन दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:30 तक दर्शन नहीं कर सकेंगे और विश्वनाथ धाम में किसी भी विग्रह के दर्शन नहीं हो सकेंगे।

ये हैं समय 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत के साथ ये चंद्रग्रहण कई अन्य देशों में भी दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार चंद्रग्रहण 8 नवंबर की शाम 5:32 बजे से शुरू होगा और शाम 6:18 बजे खत्म हो जाएगा। ग्रहण के सूतक काल में आम तौर पर मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इस दौरान कोई भी धार्मिक अनुष्ठान नहीं किए जाते।

कहां दिखाई देगा ग्रहण?  

चंद्रोदय के समय से ये ग्रहण भारत के सभी हिस्सों से दिखाई देगा, लेकिन आंशिक और पूर्ण ग्रहण के प्रारंभिक चरण दिखाई नहीं देंगे क्योंकि दोनों घटनाएं तब शुरू होती हैं। जब चंद्रमा भारत में हर जगह क्षितिज के नीचे होता है।  कोलकाता सहित पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में पूर्ण चंद्रग्रहण का अनुभव होगा, जबकि देश के बाकी हिस्सों में लोग केवल ग्रहण के आंशिक चरण की प्रगति को देख पाएंगे जोकि शाम 6:18 बजे समाप्त होगा। वहीं नई दिल्ली में चंद्रोदय से लगभग 5:31 बजे आंशिक ग्रहण में दिखेगा।

ये भी पढ़ें: मां बनी आलिया भट्ट पर सारा अली खान ने इस तरह किया रिएक्ट

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox