Categories: नेशनल

CJI on Constitution: प्रस्तावना संविधान का एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण हिस्सा है: सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़

CJI on Constitution:शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ महाराष्ट्र के नागपुर में लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कई अहम बातें कही। चीफ जस्टिस ने अपने संबोधन में कहा कि प्रस्तावना संविधान का एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें कहा गया है कि ‘हम, भारत के लोग खुद को यह संविधान देते हैं’। यह भारत के लोगों के ‘विषयों’ की स्थिति से ‘नागरिकों’ की स्थिति में परिवर्तन को चिह्नित करता है। भविष्य के जजों को सीजेआई संबोधित करते हुए कहा कि मुझे आपको चेतावनी देनी चाहिए कि कुछ न कहना या न करना शायद अधिक सुरक्षित या कम जोखिम भरा विकल्प है, लेकिन जिस विकल्प के साथ हमें आगे बढ़ता चाहिए वो है बदलाव लाना, कानून और समाज को न्याय के साथ जोड़ने का प्रयास करना।

 

संविधान की सबसे बड़ी ताकत है कि यह हमें बोलने का अधिकार देता है

 

नागपुर में महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि ‘संविधान एक ऐसा दस्तावेज है जो स्वशासन, गरिमा और स्वतंत्रता का उत्पाद है, और यह बोलने की साहस देता है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस नेक पेशे को अपनाते हुए सभी को भारतीय संविधान के मूल्यों को बनाए रखना चाहिए और हमें इन अधिकारों के लिए बोलना चाहिए।

 

बहाने खोजने के तरीके आसान, हमें समझनी होगी अपनी जिम्मेदारी

 

उन्होंने कहा कि यह नहीं भूलाया जा सकता है कि संविधान ने हर एक नागरिक को सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक न्याय लाने की जिम्मेदारी दी है। हमें इन अधिकारों के लिए बोलना होगा। यही नहीं उन्होंने कहा कि युवा वकीलों से न्याय के लक्ष्य को हासिल करने के लिए निडर होकर बदलाव की आवाज उठाने के लिए कहा। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा कि यथास्थिति को बनाए रखने के लिए एक लाख बहाने खोजना आसान है, क्योंकि कानून अपनी प्रकृति से सुस्त है, लेकिन जब आप चौराहे पर हों तो कम यात्रा करने वाले रास्ते को चुनने में संकोच ना करें।

Suman

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago