होम / सीएम जयराम हिमाचल के 19,847 मेधावियों देंगे लैपटॉप

सीएम जयराम हिमाचल के 19,847 मेधावियों देंगे लैपटॉप

• LAST UPDATED : June 8, 2022

इंडिया न्यूज़, Jai Ram Thakur Distribute Laptops In Himachal Pradesh : राज्य स्तरीय पर मंडी के पड्डल मैदान में लैपटॉप वितरण का कार्यक्रम होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री जी 2,800 मेधावियों को लैपटॉप वितरित करेंगे। कुछ मेधावियों को विधानसभा स्तर पर लैपटॉप दिए जाएंगे। प्रदेश में बुधवार को 55 स्थानों पर लैपटॉप का आवंटन कार्यक्रम होगा।

जयराम ठाकुर 2800 से 2900 मेधावियों को बांटेंगे लैपटॉप

CM Jairam will give laptops to 19847 meritorious people of Himachal

हिमाचल प्रदेश के बहुत से स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले लगभग 19000 से 20000 मेधावियों को बुधवार को लैपटॉप वितरण का कार्यक्रम होगा। कुछ मेधावियों राज्य स्तरीय मंडी के पड्डल मैदान में लैपटॉप वितरण का कार्यक्रम होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 2800 से 2900 मेधावियों को लैपटॉप वितरित करेंगे। कुछ मेधावियों को विधानसभा स्तर पर लैपटॉप दिए जाएंगे। प्रदेश के 55 स्थानों पर बुधवार को लैपटॉप का आवंटन होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 13 -14 स्कूलों में मेधावियों से संवाद भी करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री धूमल, सहित सभी मंत्री, विधायक अपने-अपने हल्कों में लैपटॉप आवंटन करेंगे। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर इन कार्यकर्मो में मौजूद रहेंगे।

41000 कीमत वाले दिए जायेगे लैपटॉप : जयराम ठाकुर

मेधावियों को लैपटॉप देने के लिए करीब 82 से 83 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। 10वीं कक्षा के 4,400 बाहरवीं कक्षा के 4,450 और स्नातक स्तर के 1,050 मेधावियों को लैपटॉप वितरित किये जाएंगे। श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना के अंतर्गत मेधावियों को लैपटॉप दिए जाएंगे। पहली बार जयराम सरकार अपने कार्यकाल में पहली बार मेधावियों को लैपटॉप देने जा रही है। मेधावियों को पहली बार 41000 रुपये की कीमत वाले लैपटॉप दिए जाएंगे। सरकार ने डेल कंपनी के 14 इंच स्क्रीन वाले आई थ्री प्रोसेसर के लैपटॉप देने का फैसला लिया है। विद्यार्थी योजना के तहत इनमें माइक्रोसॉफ्ट की विंडो 10 इंस्टाल की गई है।

इन स्कूलों में मुख्यमंत्री मेधावियों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी बुधवार को बिलासपुर के घुमारवीं, चंबा के तीसा, हमीरपुर के सुजानपुर, शिमला के पोर्टमोर, सोलन के धर्मपुर, ऊना के संमूरकलां, कांगड़ा के धर्मशाला, सिरमौर के पांवटा साहिब, किन्नौर के कल्पा स्कूल और लाहौल स्पीति के उपमंडलाधिकारी कार्यालय काजा में मेधावियों से संवाद करेंगे।

यह भी पढ़े : पिछले 24 घंटे देश में आये 5,233 नए मामले

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox