Sunday, July 7, 2024
Homeनेशनलरायपुर अधिवेशन में कांग्रेस ने की घोषणा, इन प्रमुख मुद्दों पर पार्टी...

Congress 85th plenary session: कांग्रेस पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव में जिन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी, पार्टी ने उन सभी प्रमुख मुद्दों को रायपुर अधिवेशन के दौैरान आम लोगों के सामने रखा है। पार्टी अध्यक्ष खड़गे ने अपने संबोधन ने पार्टी के आगामी रणनीतियों को कार्यकर्त्ताओं के समक्ष रखा है। उन्होंने आगामी 2024 के संबंध में कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए पार्टी की ओर से लक्ष्यों को निर्धारित किया जा चुका है। पार्टी देश के विकास को सुनिश्चित करने के लिए आगामी दिनों में इन लक्ष्यों पर कार्य करेगी।

 

पार्टी के लक्ष्य: 

 

  • MSME के जरिए रोजगार 
  • महंगाई पर लगाम
  • आर्थिक असमानता खत्म हो 
  • अन्नदाताओं को भूखे पेट न सोना पड़े
  • गरीब-आदिवासियों को समान अवसर मिले 
  • लोगों के अधिकारों की रक्षा हो
  • लोकतंत्र की रक्षा हो

 

कांग्रेस पार्टी ने की नए नारे की घोषणा

खड़गे ने अपने संबोधन में एक नारे का ऐलान करते हुए कहा है कि आज देश बेहद कठ‍िन चुनौत‍ियों से गुजर रहा है। सत्ता में बैठे लोगों ने जनता के अध‍िकारों पर हमला बोल रखा है। इसलिए आज एक ऐसे आंदोलन की जरूरत है, जहां देशवासियों को कहना होगा- सेवा, संघर्ष और बल‍िदान, सबसे पहले ह‍िंदुस्‍तान। खड़गे ने आगे कहा कि इस महाअधिवेशन को रोकने के लिए BJP सरकार ने छापा मारा और हमारे लोगों को गिरफ्तार किया। लेकिन फिर भी यहां के मुख्यमंत्री और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर मुकाबला किया और इस अधिवेशन को यशस्वी बनाया। 

खड़गे ने भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि मैं आज राहुल गांधी जी का धन्यवाद देना चाहूंगा, जिन्होंने नफरत के माहौल में रोशनी की उम्मीद देकर संघर्ष की मशाल जला दी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ देश की उम्मीदों की नई सुबह का नाम है, जिसकी रोशनी पूरे देश में फैल चुकी है।

दूसरा दिन रहा अहम 

बता दें कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा 24-26 फरवरी तक छत्तीसगढ़ के रायपुर में 85 वां पूर्ण अधिवेशन का आयोजन किया गया  है। शनिवार का दिन पार्टी के लिए काफी अहम रहा। इस दिन पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांंधी, मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने बैठक में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular