Sunday, June 30, 2024
Homeनेशनलकांग्रेस ने राहुल की पदयात्रा 2.0 का नाम 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा'...

कांग्रेस ने राहुल की पदयात्रा 2.0 का नाम 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' किया, जानें शेड्यूल

India News(इंडिया न्यूज),Bharat Jodo Nyay Yatra : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कौर वायनाड से सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालेंगे। पद यात्रा और लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बैठक की। बता दें, इस बैठक में सारे प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता मौजूद रहे।

भारत न्याय यात्रा पर हुई चर्चा

बता दें, मीटिंग के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि 14 तारीख से भारत न्याय यात्रा के बारे में बातचीत हुई। आज कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 3 घंटे की बैठक की है। उन्होंने आगे कहा कि भारत जोड़ो यात्रा जो हुई थी, वो परिवर्तनकारी पदयात्रा निकली थी। देश में भारी बदलाव हुआ। संगठन में नई जान आई। इसके आगे उन्होंने कहा यात्रा का नाम- भारत जोड़ो न्याय यात्रा है।

यहाँ बिताएंगे सर्वाधिक वक्‍त

इसके आगे कांग्रेस नेता ने कहा ‘ राहुल की यह यात्रा देश के कुल 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। इस दौरान राहुल 6700 KM का पैदल सफर करेंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस यात्रा का सबसे लंबा सफर उत्‍तर प्रदेश में होगा, जहां राहुल 1074 किलोमीटर यात्रा करेंगे। इस दौरान वो 11 दिन में राज्‍य के 20 जिलों से कवर करेंगे।

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular